What is Fiat Money in Hindi ?

किसी भी देश की अर्थव्यस्था में सरकार द्वारा जारी कि गई मुद्रा Fiat Money कहलाती है।

अगर देखा जाए तो सोने चांदी की तरह इसके खुद को कोई विशेष मूल्य नही होता। लेकिन किसी भी देश की सरकार उसे अपने नियमों अनुसार इसे एक विशेष मूल्य का दर्जा देती है।

यह मूल्य स्थाई नहीं होता है, क्योंकि मांग तथा आपूर्ति के हिसाब से Fiat Money का मूल्य कम ज्यादा होता रहता है।

दुनिया में Fiat Currency के उदाहरण इस प्रकार हैं- अमेरिकी डॉलर ( USD ), भारतीय रुपया ( INR ) , EURO, Pound आदि।

अगर देखा जाए Fiat Currency की ताकत के बारे में तो Fiat Currency ही किसी देश के केंद्रीय बैंक को उसके ऊपर नियंत्रण करने की ताकत देती है।

मुद्रा की छपाई का निर्धारण भी उस देश का केंद्रीय बैंक ही करता है। तथा बैंक महंगाई को ध्यान में रखकर ही पैसे की छपाई करता है।

सोने तथा चांदी के तरह Fiat Money सीमित मात्रा में नहीं है। इसे बढ़ाया जा सकता है।

Fiat Money को उत्पन्न करना व्यापारी वस्तु से अधिक सस्ता होता है।

Fiat Money को अंतराष्ट्रीय व्यापार के लिए उपयोग किया जाता है। जो की लेनदेन का  काफी आसान तरीका है।

Fiat Money के कारण लोगों को खरीदारी करने व इसे रखने में अधिक परेशानी नहीं होती

कृपया अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट पर विज़िट करें।