Top 07 Coins on Wazirx by Trade Volume Hindi
Table of Contents
अगर हम बात करें WazirX के ऊपर listed Top Coins according to its Trade Volume तो ये Coins इस प्रकार हैं।
यह डाटा 24,अक्टूबर,2021 के अनुसार है।
1.Shiba Inu
दोस्तों Shiba Inu Token एक Meme Coin के रूप में लॉन्च हुआ था। मगर आज के समय यह केवल एक meme coin नहीं है। इसने बहुत से प्रोजेक्ट्स शुरू कर दिए हैं जिनका अच्छा भविष्य है, इसी के साथ इन्होंने अपना एक्सचेंज भी लॉन्च कर दिया है।
इसी कारण से Shiba Coin की लोकप्रियता काफी अधिक बढ़ गई है। जिसके फलस्वरूप यह WazirX Exchange के ऊपर 40.80% से भी अधिक Trade Volume पर trade कर रहा है। Trade Volume का मतलब है की जितनी भी Total trades WazirX के ऊपर हो रही हैं उनमें से 40.80% पैसा केवल Shiba Inu में लगा हुआ है। इसलिए Shiba Inu भारतीयों की सबसे पसंदीदा CryptoCurrency बन चुकी है।
2. Tether
Trade Volume के हिसाब से अगर हम बात करें tether की तो WazirX के ऊपर इसकी 10.84% हिस्सेदारी है, जो की Shiba Inu के बाद एक अच्छा खासा नंबर है।
इस Coin को एक stable Coin माना जाता है। इन आंकड़ों से यह पता चलता है की लगभग 11% लोग WazirX के ऊपर safely trade करना चाहते हैं।
3. Bitcoin
अगर हम बात करें तीसरे स्थान की तो इसमें नंबर आता है Cryptocurrency का राजा कहा जाने वाला Bitcoin. Trade Volume के अनुसार Wazirx पे इसकी 7.35% हिस्सेदारी है। इससे ये साफ पता चलता है की भारतीय लोग बिटकॉइन से ज्यादा meme coin में पैसा लगाना ज्यादा पसंद करते हैं।
4. Polygon Matic
चौथा स्थान आता है Matic का जिसकी WazirX पर Trade Volume 4.19% है। अगर बाकी के coins के साथ देखा जाए तो Matic की भी Wazirx के ऊपर अच्छी खासी Trade Volume है।
वैसे Matic के भी Future के अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं।
5. WazirX
अब बारी आती है, WazirX के खुद के टोकन की जो की 2.94% की Trade Volume के साथ पांचवे नंबर पर ट्रेड कर रहा है। इससे साफ पता चलता है की भारतीय लोग अपने Coin को लेकर भी काफी सकारात्मक हैं, क्योंकि Cryptocurrency की दुनिया में हजारों Coins हैं। जिनमे से सैंकड़ों WazirX के ऊपर listed हैं। और इन्हीं में से WazirX पांचवा स्थान बनाए हुए है। जो की एक खुशी की बात है।
6. Dogecoin
इसके बाद स्थान आता है Dogecoin का जिसने काफी अच्छे खासे Returns दिए हैं। इसे भी भारतीय लोग काफी पसंद करते हैं इसलिए यह WazirX के Top Coins में से एक है। Dogecoin को Elon Musk काफी Support करते हैं।
7. Ethereum
अगर हम बात करें Ethereum की तो 1.37% की Trade Volume के साथ यह WazirX पर सातवें स्थान पर ट्रेड कर रहा है। वैसे तो Ethereum दुनिया में Bitcoin के बाद दूसरा स्थान पर आता है। लेकिन भारतीय Crypto Exchange WazirX की बात करें तो यह Trade Volume के According 7वें स्थान पर आता है।
Conclusion
दोस्तों ये केवल आंकड़े ही नहीं बल्कि यह उस Exchange के डाटा के बारे में बात की जा रही है जो भारत के सबसे अच्छा Exchange है, तथा दुनिया के सबसे बड़े Exchange Binance के साथ काम करता है। तो इस लेख के द्वारा आपको ये पता चल गया होगा की भारतीय लोग कौन कौन से Cryptocurrencies को ज्यादा पसंद करते हैं।
यहां तक बने रहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।