What is DYOR of Crypto in Hindi?
अगर हम बात करें DYOR of Crypto in Hindi की तो DYOR का पूरा नाम Do Your Own Research होता है। जिसका मतलब होता है आप Crypto currency में पैसा लगाने से पहले अपना खुद का रिसर्च जरूर करें।
DYOR का उपयोग अक्सर वो लोग करते हैं जो Crypto Currencies में काम करते हैं। ये लोग DYOR का उपयोग इसीलिए करते हैं ताकि Crypto Market में नए या अन्य लोग धोखे के शिकार ना हो जाएं।
DYOR of Crypto in Hindi
DYOR का मुख्य उद्देश्य यही है की Crypto बाजार में जो नए इन्वेस्टर्स आए हैं उनके पास गलत जानकारी ना जाए तथा सही जानकारी से अवगत हो सके।
यदि ये लोग Crypto currency के बारे में रिसर्च करेंगे और इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे तो Crypto बाजार में पैसे इन्वेस्ट करने में इन्हें परेशानी कम होगी।
अगर DYOR के ज्यादातर उपयोग के बारे में बात करें तो इसे Youtubers तथा Bloggers या Advisers, Disclaimer के तौर पर उपयोग करते हैं, की Crypto बाजार में पैसे लगाने से पहले अपना खुद का रिसर्च जरूर करें।
DYOR क्यों जरूरी है? Importance of DYOR in Hindi?
यदि आप Crypto में अपना मेहनत से कमाया हुआ पैसा इन्वेस्ट करते हैं। और वो भी बिना किसी जानकारी के की हम पैसा कहां लगा रहें हैं। क्योंकि आपको किसी दूसरे व्यक्ति ने बता दिया कि इस Crypto currency में पैसा लगा दो ये अच्छी Crypto currency है।
ऐसा करना आपके लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है इसीलिए हम आपको DYOR करने के लिए बोल रहें हैं। क्योंकि आपको उस Crypto currency की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए जिसमें आप पैसा लगा रहें हैं।
आप किसी भी Crypto currency की सम्पूर्ण जानकारी उसकी मुख्य वेबसाइट के ऊपर जाकर ले सकते हैं। उसके ऊपर आपको उस Crypto की पूरी जानकारी मिलेगी जिससे की आप पता लगा सकते हैं की इसके क्या क्या प्रोजेक्ट्स हैं, तथा भविष्य की क्या योजना है?
अपना खुद का रिसर्च करने के बाद आप भी Crypto currency को लेकर स्कारात्मक होंगे और नई जानकारी ग्रहण करने के लिए उत्सुक होंगे।
ये भी पढे :