यदि हम बात करें Uniswap की तो ये एक Cryptocurrency Exchange है, जो Decentralized Network के ऊपर काम करता है। ये एक्सचेंज यूजर्स को बिना किसी सेंट्रल अथॉरिटी के ट्रेड करने की अनुमति देते हैं। इसके अलावा हम आपको बताएंगे की Uniswap क्या है? ( What is Uniswap in Hindi? ), Uniswap काम कैसे करता है? ( How Does Uniswap Work in Hindi? ), Uniswap का उपयोग कैसे करें? ( How to Use Uniswap in Hindi ), Uniswap के क्या क्या फायदे हैं? ( What are the Advantages of Uniswap in Hindi ), Uniswap के क्या जोखिम हैं? Risks of Uniswap in Hindi, आदि।
ऊपर बताए गए सभी सवालों को हम इस लेख के माध्यम से बड़ी ही आसान भाषा में समझेंगे। हम आपसे ये दावा करते हैं की एक बार हमारा पूरा लेख पढ़ने के बाद आपको Uniswap Crypto Exchange से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इंटरनेट पर कहीं ओर नहीं जाना पड़ेगा।
विशेष: हम आपके अनुरोध करते हैं की आप इस लेख को अच्छे से समझने के लिए कृपया थोड़ा समय निकालकर इसे बड़ी ही एकाग्रता से पढ़े। तो चलिए Uniswap से संबंधित अधिक जानकारी हेतु लेख को शुरू किया जाए।
Uniswap क्या होता है? What is Uniswap in Hindi?
Table of Contents
जैसा की हम आपको बता चुके हैं की Uniswap एक Decentralized Cryptocurrency Exchange ( DEXs ) है जो Ethereum Blockchain के ऊपर बना है। ये एक्सचेंज वर्ष 2018 में लॉन्च हुआ था। तथा लॉन्च होने के बाद Crypto की दुनिया में ये एक काफी लोकप्रिय DEX बन गया। जो रैंकिंग के हिसाब से दूसरे स्थान पर है।
अगर इसके कार्यप्रणाली की बात करें तो ये Automated Market Maker ( AMM ) का उपयोग करता है जिससे इस प्लेटफॉर्म के ऊपर किसी को ट्रेड करने के लिए किसी ऑर्डर बुक या किसी Centralized Crypto Exchange की आवश्यकता नही पड़ती। यहां पर ट्रेड्स AMM की सहायता से अपने आप ही होती रहती हैं। क्योंकि यहां पर Liquidity Providers Pool अपने फंड्स को एकत्रित कर नेटवर्क के ऊपर लिक्विडिटी प्रदान करते हैं। इस नेटवर्क के ऊपर आप Ethereum Blockchain पर आधारित सभी टोकन में ट्रेडिंग कर सकते हैं वो भी किसी की मध्यस्था में बैगर।
Uniswap अपने लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स को रिवार्ड में अच्छा खासा Yield देती है। जिससे नेटवर्क के ऊपर अधिक से अधिक लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स आए और नेटवर्क के ऊपर लिक्विडिटी की कमी ना आए।
Uniswap का नेटिव टोकन है UNI, जो की एक ERC 20 Token है, और ये Ethereum Network के ऊपर काम करता है। UNI Token का मुख्य कार्य है Uniswap Exchange के ऊपर Liquidity बनाए रखना। लिक्विडिटी के बदले लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स को ट्रेडिंग फीस में से इंसेंटिव मिलता है। जो की स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के एल्गोरिथम के आधार पर मिलता है।
Read Also: PancakeSwap क्या है? What is PancakeSwap in Hindi?
Uniswap काम कैसे करता है? How Does Uniswap Work in Hindi?
जैसे की हमने आपको ऊपर बताया है की Uniswap एक Decentralized Crypto Exchange है जो Ethereum Blockchain के ऊपर काम करता है। ये एक्सचेंज Automated Market Maker ( AMM ) Model के आधार पर करता है। यहां पर Buyers और Sellers मौजूद होते हैं और बिना किसी की अनुमति के यहां पर स्वतंत्र रूप से Crypto Assets की ट्रेड करते हैं।
AMM Model के अंदर आप Uniswap के प्लैटफॉर्म के ऊपर लिक्विडिटी पूल्स में अपने फंड्स जमा करके वहां लिक्विडिटी प्रदान करते हैं। तथा इस प्लेटफॉर्म के ऊपर आप लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए जितना अधिक सहयोग करोगे आप उतने ही अधिक रिटर्न्स पाओगे।
यहां पर आप UNI Token की Farming और Staking दोनो कर सकते हैं। इन दोनो के द्वारा ही आप इस प्लेटफॉर्म के ऊपर लिक्विडिटी प्रदान करते हैं। और दोनो में ही आपको Yields के रूप में UNI Token दिए जाते हैं। Farming में आप अपने फंड्स को LP Tokens में बदलना पड़ता है। अगर आप LP Tokens के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।
Uniswap का इतिहास क्या है? What is the History of Uniswap in Hindi?
Uniswap 2018 में लॉन्च हुआ था, जो की Ethereum Blockchain Network के ऊपर बना हुआ है। ये एक Decentralized Crypto Exchange है जो वर्तमान में dYdX के बाद दुनिया का 2nd सबसे बड़ा DEX है जो AMM पर काम करता है। इस एक्सचेंज ने बहुत ही कम समय के अंदर काफी लोकप्रियता हासिल की है।
यदि हम UNI Token की लॉन्चिंग प्राइस का जिक्र करें तो ये $0.26 थी। और इसका All Time High देखें तो $42 रहा है। जो एक अच्छा खासा मूल्य देखने को मिला था। इसके अलावा अगर इसके वर्तमान मूल्य की बात करें तो $6.28 के मूल्य पर ट्रेड कर रहा है। ये टोकन अपने अच्छे खासे हाई लेवल से काफी नीचे आ गया है। इसलिए इसमें निवेश का अच्छा मौका बनता है। और जब Bull Run आएगा तो आप इस टोकन से अच्छे खासे पैसे बना सकते हैं।
Uniswap का उपयोग कैसे करें? How to Use Uniswap in Hindi?
How to Connect Uniswap with Wallet in Hindi
अगर आप Uniswap का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके सबसे पहले आपको अपने Cryptocurrency Wallet को Uniswap प्लेटफॉर्म से Connect करना पड़ेगा। वैसे तो ये प्लेटफॉर्म काफी Wallets को सपोर्ट करता है। मगर आप कुछ सबसे प्रसिद्ध Crypto Wallets उपयोग कर सकते हैं जैसे MetaMask और MyEtherWallet. इसलिए सबसे पहले अपने वॉलेट में जाएं और Uniswap को अपने वॉलेट से Connect करें।
How to Swapping Tokens in Hindi?
अगर आप Uniswap के ऊपर Tokens को swap करना चाहते हैं। तो सबसे पहले ये तय करें की आप कौन से टोकन से ट्रेड करना चाहते हैं और किस टोकन के अंदर उसे Swap करना चाहते हैं।
तो ये तय होने के बाद आपको Tokens की संख्या डालनी होगी और उसके बाद प्लेटफॉर्म टोकन की कीमत के हिसाब से Calculate करके ट्रेड को पूरा कर देता है। ये ट्रांजैक्शन तभी पूरी होगी जब आप ट्रांजैक्शन को अपने Crypto Wallet में Confirm करेंगे।
How to Add Liquidity on Uniswap in Hindi?
यदि आप Uniswap के ऊपर लिक्विडिटी प्रदान करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने Wallet के अंदर Uniswap platform को खोले
- उसके बाद Trade वाले ऑप्शन पर जाए, तत्पश्चात Liquidity पर Click करें।
- इसके बाद आप उस टोकन को Select करें जिसे आप Liquidity में Add करना चाहते हैं।
- उसके पश्चात आप Amount डालें, और ट्रांजैक्शन को Confirm कर दें।
- एक बार ट्रांजैक्शन पूरी होने के बाद आपको बदले में LP Tokens मिलते हैं।
- और इन्ही LP Tokens को आप Uniswap के प्लैटफॉर्म Farms में Stake कर सकते हैं जिससे बदले में आपको रिवार्ड्स मिलते हैं।
How to Stake LP Tokens on Uniswap in Hindi?
- LP Tokens को Uniswap पर Stake करने के लिए आपको सबसे पहले Farms के ऑप्शन पर जाना होगा।
- फिर इसके बाद आपको जिस Pool के अंदर जाना चाहते हैं, उस पुल के अंदर अपने LP Tokens को स्टेक कर दें।
- यहां पर जितने LP Tokens Stake करना चाहते हैं उतनी Amount भरे, और ट्रांजैक्शन को Confirm करें।
- ट्रांजैक्शन पूरी होने के बाद आपको UNI Tokens के रूप में रिवार्ड्स मिलना शुरू हो जायेंगे।
- अगर आप भविष्य में कभी भी इस प्लेटफॉर्म से अपनी लिक्विडिटी हटाना चाहते हैं तो आप अपने LP Tokens को Liquidity Pools से Unstake कर सकते हैं।
Uniswap के क्या क्या फायदे हैं? What are the Benefits of Uniswap in Hindi?
Uniswap के फायदों के बारे में निम्न प्रकार से चर्चा की गई है:
- Lower Transaction Fees: अगर हम बात करें Uniswap की ट्रांजैक्शन फीस की तो ये अन्य Centralized Cryoto Exchanges की तुलना में काफी कम है। इसलिए Crypto Traders के लिए ये प्लेटफॉर्म एक आकर्षक जगह है, जहां पर वे ट्रेडिंग करते हैं और ट्रांजैक्शन फीस को बचाते हैं।
- Yield Farming: Uniswap अपने प्लेटफॉर्म के ऊपर Yield Farming की सुविधा भी प्रदान करता है। इसलिए जो लोग इस नेटवर्क के ऊपर Liquidity Pools में Liquidity प्रदान करना चाहते हैं, उन्हें रिवार्ड्स में UNI Tokens दिए जाते हैं।
- No Need Of KYC: यहां आप ट्रेडिंग करने के लिए आपको किसी प्रकार की KYC करने की आवश्यकता नही है। इसलिए जो लोग अपनी पहचान छुपाकर ट्रेडिंग करना चाहते हैं वो इस नेटवर्क का इस्तेमाल बेकिक्र होकर कर सकते हैं।
- Decentralization: Uniswap एक डेसेट्रलाइज्ड क्रिप्टो एक्सचेंज है इसलिए इसके ऊपर किसी सेंट्रल अथॉरिटी का नियंत्रण नही है। जिसके कारण इस नेटवर्क के ऊपर निष्पक्षता अधिक रहती है।
- Staking: Uniswap लोगों को अपने नेटवर्क के ऊपर स्टेकिंग करने की सुविधा भी देता है। जिसमे आप अपने पसंदीदा Tokens को Choose करें और किसी निश्चित समय तक उसे lock कर दे। तो साथियों स्टेकिंग में आपको अच्छा खासा Yield मिलता है। और यहां पर Yield Rewards, UNI Tokens में दिए जाते हैं।
Uniswap के संभावित खतरे क्या क्या हैं? What are the Risks of Uniswap in Hindi?
आपने Uniswap के फायदों के बारे में जान लिया है चलो अब आपको इसके संभावित खतरों से भी अवगत करवा देते हैं, जो की निम्न प्रकार से हैं:
- Smart Contracts Risk: एक Decentralized Exchange के ऊपर AMM, Smart Contracts के द्वारा चलता है। अगर इसके Smart Contracts में कोई Bug आ जाए या कोई प्रोग्रामिंग में गड़बड़ी हो जाए तो इसका फायदा उठाकर Hackers नेटवर्क को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए कोई भी DEX या DeFi का इस्तेमाल करने से पहले अपने खुद का रिसर्च जरूर करें।
- Impermanent Loss: अगर आप Uniswap के ऊपर लिक्विडिटी पूल्स में लिक्विडिटी प्रदान हैं तो ऐसी स्थिति में यहां पर दोनों Tokens के मूल्य कम हो सकते हैं जिसके कारण आपको Impermanent Loss हो सकता है। इस स्तिथि में आपके LP Tokens की कीमत कम हो जाती है।
- Regulatory Risks: यदि हम बात करें Uniswap की तो ये एक Decentralized Exchange है। और इन Exchanges के ऊपर कोई Regulatory Authority नही है। इसीलिए यहां पर कुछ गड़बड़ी होने पर हम कुछ नहीं कर सके हैं। इसलिए आपको भविष्य में Crypto से संबंधित Regulations जैसी खबरों के ऊपर नजर बनाई रखनी चाहिए।
Conclusion
आज के लेख “Uniswap क्या होता है? What is Uniswap in Hindi?” में आपने सीखा की ये एक डिसेंट्रलाइज क्रिप्टो एक्सचेंज है जो AMM Model के ऊपर कार्य करता है। और इस एक्सचेंज के ऊपर काफी कम ट्रांस्क्शन फीस लगती है। इसके अलावा आपने सीखा की इसका इतिहास क्या रहा है? तथा Uniswap काम कैसे करता है? आदि।
अगर हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर करें जो Crypto Market में रुचि रखते हों। इसके अलावा आप हमें कॉमेंट सेक्शन में कुछ सुझाव भी दे सकते हैं। धन्यवाद।।