How to Find Best Altcoins in Hindi?
Table of Contents
आपने वर्तमान समय के दौरान काफी बार सुना होगा की, उस Altcoin में पैसे लगा दो, फलां Altcoins में पैसे लगा दो। क्या हमें लोगों की इन बातों को सुनकर अपना कीमती पैसा उन Coins में लगाना चाहिए जो वो बता रहे हैं। इसलिए आज हम आपको “How to Find Best Altcoins in Hindi?” लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की हमे किसी Altcoin में निवेश करने से पहले कौन कौन सी बातों को जानना आवश्यक है।
अगर इसके अलावा आपके मन में कुछ और ख्याल आ रहे हों जैसे की Top Altcoins ka pta kaise lagaye, Best Altcoins tips in Hindi, Best Altcoins find kaise kare, Types of Altcoin in Hindi, Acche Altcoins ki pahchan kaise kare, How to find best Crypto for Investing in Hindi, How to find best Altcoins in Hindi, Altcoins me nivesh kaise kare आदि।
Altcoins क्या होते हैं? What are Altcoins in Hindi?
क्रिप्टो करेंसी मार्केट में बिटकॉइन के अलावा जितने भी Coins मार्केट में मौजूद है उन्हें हम Altcoins के नाम से जानते हैं। जैसे कि Ethereum, Cardano, Solana,Polkadot, BNB, SAND, GALA, DogeCoin, ShibaInu, आदि।
मार्केट में जितनी भी Altcoins मौजूद है वो किसी न किसी इनोवेटिव प्रोजेक्ट के ऊपर काम कर रहे हैं जो क्रिप्टोकरंसी की दुनिया में किसी विशेष समस्या का समाधान करते हैं और उपभोक्ताओं को सेवाएँ प्रदान करते हैं। इसलिए इनका विशेष उपयोग है। तथा इसी उपयोगिता के कारण Altcoins हमे काफी अच्छे रिटर्न दे सकते हैं।
अच्छे Altcoins कैसे पहचाने? How to Find Best Altcoins in Hindi?
जैसे जैसे Crypto Market बढ़ती जा रही है वैसे वैसे मार्केट में नई नई Cryptocurrency आती जा रही है। जैसे कि वर्तमान में Bitcoin और Ethereum क्रिप्टो मार्केट के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। मगर ये कहना ठीक नहीं होगा की क्रिप्टो बाजार में सिर्फ यही दो Coin ही वैल्यूएबल है। क्योंकि फिलहाल मार्केट में ऐसे बहुत से Altcoins हैं जिनके फंडामेंटल्स काफी मजबूत है।
इसलिए साथियों हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनके माध्यम से आप अच्छे फंडामेंटल वाले Crypto Coins या यूं कहें Altcoins चुन सकते हो।
क्योंकि बिटकॉइन और इथेरियम तो बेहतरीन है ही, इनके साथ साथ आपको उन Crypto Coins को भी अपने पोर्टफोलियों में शामिल करना चाहिए जो क्रिप्टो मार्केट में काफी बेहतरीन प्रोजेक्ट लेकर आए हुए हैं। जिससे कि आपका Portfolio Diversify हो जाएगा।
How to Find Best Altcoins to Invest in Hindi?
क्रिप्टो करंसी मार्केट में जब आप किसी अच्छे Altcoins की तलाश करते है तो उस समय ऐसी बहुत सी चीजे होती है जो एक Altcoin के अंदर होती है। इसलिए आपको Altcoins में निवेश करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण चीज़ो की जानकारी होनी चाहिए जो निम्न प्रकार से हैं।
Read Whitepaper
किसी भी Altcoin की जानकारी हासिल करने के लिए आपको सबसे पहले उस Coin का Whitepaper पढ़ना चाहिए। मगर Crypto में किसी शुरुवाती निवेशक किया ये थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए हम आपको हमारे लेख के माध्यम से सभी Coins की जन्मकुंडली आसान भाषा में उपलब्ध करवाते हैं।
क्योंकि White paper के अंदर हर एक Coin की गहरी से गहरी जानकारी लिखी होती है। इसलिए इसकी जानकारी हासिल करना अति आवश्यक है। कुछ महत्वपूर्ण जानने योग्य बाते जो एक Whitepaper में होती हैं।
- Future Prospects में ये जानकारी होती है की इस प्रोजेक्ट के भविष्य में क्या योजना है? ये क्या करना चाहता है? इसका रोडमैप क्या है? आदि
- Coin की Utility ये दर्शाती है की उस Crypto currency प्रॉजेक्ट का क्या उद्देश्य है? क्या ये Crypto Project किसी वास्तविक समस्या का समाधान कर रहा है? या वर्तमान में को तकनीक है उसको और बेहतर बना सकता है?
- White Paper में ये भी दर्शाया जाता है की ये प्रोजेक्ट काम कैसे करता है?
Crypto Market Cap Analysis in Hindi
क्रिप्टो करेंसी मार्केट में है किसी भी वो इनका मार्केट कैब ये दर्शाता है की वह कोई नहीं कितना मजबूत है तथा कितना विकास कर सकता है। मार्केट कैप इस तरह से काम करता है। किसी Coin के वर्तमान मूल्य को उस Coin की कुल Circulating संख्या से गुणा कर दे। इससे आपको उस Coin का Market Cap पता चल जायेगा।
क्योंकि Crypto Bajar में किसी Coin का मार्केट कैप जितना अधिक होगा उसमें निवेश करना उतना ही सुरक्षित निवेश माना जाएगा। इसी कारण से लंबी अवधि के निवेश के लिए बड़ा मार्केट कैप काफी सकारात्मक पहलू माना जाता है।
अगर आप अपने पोर्टफोलियो में Altcoins को शामिल करना चाहते हैं तो आपको अलग अलग मार्केट कैप के Coins को शामिल करना चाहिए जैसे की Large Cap, Mid Cap, Low Cap आदि।
एक बात का विशेष ध्यान रखें की Low Market Cap वाले Crypto Coins में निवेश करने से आपको काफी बड़ा मुनाफा मिल सकता है।मगर इसके साथ इस बात को भी याद रखे की ये आपके निवेश को खत्म भी कर सकता है। इसलिए आपको Altcoins में एक निश्चित हिस्से की पूंजी ही निवेश करनी चाहिए।
Altcoins Roadmap in Hindi
आप जिस भी Altcoin में निवेश कर रहे हैं तो आपको ये अवश्य पता होना चाहिए की उस Crypto Project के मालिकों की उस प्रॉजेक्ट के प्रति भविष्य में क्या योजना है? छोटी तथा लंबी अवधि के लिए उस Crypto Project का Roadmap क्या है?
क्योंकि इन बातों से आप ये पता लगा सकते हो कि बीते हुए समय में उस प्रॉजेक्ट ने किए हुए वादे पूरे किए थे या नहीं। अगर वह प्रोजेक्ट पहले घोषणा किए हुए वादों के ऊपर काम कर रहा है या उन्हें पूरा कर चुका है तो ऐसा Crypto Project लंबी अवधि के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इसमें आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना होता है जैसे की
- उस प्रॉजेक्ट के विकास के लिए Deadline क्या है? अगर किसी प्रोजेक्ट में उसकी डेवलपमेंट के लिए कोई निर्धारित तिथि नही है तो वह Crypto Coin, Fundamentally Weak माना जाता है।
- आपको इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए की उस Crypto Project के कितने Coins उत्पन्न किए जायेंगे? और कितने वर्तमान में Circulating Coins कितने हैं?
- भविष्य में Coins की Supply कम करने के लिए Burning की प्रक्रिया निर्धारित की गई है या नहीं।
Use Cases of Crypto Project in Hindi
आपको किसी भी Crypto Currency में निवेश करने से पहले इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए की उस Crypto currency का उपयोग क्या है? वह किसी समस्या का समाधान करती है? क्योंकि बिना किसी वास्तविक उपयोग के कोई Crypto Project ज्यादा लंबे समय तक मार्केट में टिक नहीं पाएगा।
अगर हम Crypto currency के उपयोग की बात करें तो Bitcoin मार्केट में सबसे पहला Cryptocurrency था। जिसने दुनिया भर में पैसों के लेनदेन के लिए बैंकों के ऊपर से निर्भरता खत्म कर दी। क्योंकि इसे आप होल्ड भी रख सकते हो और बिना अपनी पहचान बताए कहीं भी पैसे भेज सकते हो। इस प्रक्रिया में हमे किसी 3rd पार्टी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसलिए बिटकॉइन की मार्केट में अत्यधिक डिमांड है। इसीलिए किसी भी Altcoins में निवेश करने से पहले उस Crypto Coin का उपयोग जरुर देख लें।
Check Altcoins Community
किसी भी Cryptocurrency के विकास के लिए उसकी कम्युनिटी की अहम भूमिका होती है। क्योंकि जितनी मजबूत कम्युनिटी होगी वह Coin उतना अधिक विकास करेगा।
इस कम्युनिटी में उस Coin के Developers, Minors, Supporters तथा यूजर्स होते हैं। ये सभी लोग मिल कर ही उस Coin को अपनाते हैं तथा उसका Use case बनाते हैं। और उस प्रॉजेक्ट को लोकप्रिय बनाते हैं। इसलिए किसी भी Crypto currency की Strong Community होना उस Crypto के लिए सकारात्मक माना जाता है।
इसलिए आपको किसी भी Altcoin में निवेश करने से पहले उस प्रोजेक्ट के बारे में रिसर्च करना चाहिए। तथा ये जानना चाहिए की उस प्रॉजेक्ट की टीम में कौन कौन लोग हैं? टीम के सदस्यों का उस प्रॉजेक्ट से संबंधित क्या अनुभव है? तथा उनका उद्देश्य क्या है? इन सभी बातों को ध्यान में रखकर आप Crypto में अच्छा खासा मुनाफा काम सकते हैं।