Web 5.0 क्या है? What is Web 5.0 in Hindi?
Table of Contents
हाल ही में Twitter के पूर्व CEO, Jack Dorsey ने एक एक बहुत बड़ी घोषणा की है जिसमें उन्होंने बताया है की मेरा लक्ष्य है नया Decentralized Web Platform बनाने का जिसे Web 5.0 के नाम से जाना जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य यूजर्स के डाटा को बचाना होगा, इसमें यूजर्स के डाटा और पहचान दोनो का मालिक खुद यूजर ही होगा। इसलिए हम आपको इस लेख में आगे जानकारी देंगे की “What is Web 5.0 in Hindi” इसके क्या क्या फायदे हैं?
What is Web 1.0, Web 2.0 and Web 3.0 in Hindi?
इन Web Platform की जानकारी इसलिए आवश्यक है क्योंकि इनके बिना आप Web 5.0 के बारे में समझ नहीं पायेंगे।
Web 1.0 एक पहली पीढ़ी वाला इंटरनेट प्लेटफॉर्म है। जिसमे “Read Only” इंटरनेट सेवाएं थी जिसके अंदर केवल Static Web Pages ही थे।
इसके बाद आया Web 2.0 जिसमें हमें Read and Write दोनों ही सुविधाएं उपलब्ध थी। Web 2.0 के आने के बाद यूजर्स Social Web बना सकते हैं जिसके माध्यम से लोग आपस में जुड़ सकते हैं, बाते कर सकते हैं। और वर्तमान में हम जो इंटरनेट उपयोग कर रहे हैं उसे Web 2.0 के नाम से जाना जाता है।
अगर हम बात करें Web 3.0 की तो ये एक Next Generation का इंटरनेट है जिसमे आप “Read-Write-Execute” वेब का उपयोग कर सकते हो। Web 3.0 में Blockchain Technology का उपयोग होगा तथा Decentralization इसका मुख्य उद्देश्य होगा।
इस तकनीक के माध्यम से लोग आपस में जुड़ सकेंगे वो भी किसी 3rd पार्टी की मध्यस्था के बैगर। क्योंकि Web 3.0 Artificial Intelligence और Machine Learning के द्वारा चलाया जाएगा।
Web 5.0 क्या है? What is Web 5.0 in Hindi?
Jack Dorsey ने Bitcoin Business Unit का निर्माण किया है। जिसे The Block Head कहा जाता है। इसके बाद Dorsey का लक्ष्य है एक ऐसा इंटरेंट बनाना जो पूरी तरह से Decentralized हो। जिसमे सभी उपभोक्ता अपने डाटा और पहचान को गोपनीय रख सके। उनकी सभी जानकारियां उनके खुद के पास होंगी। इस इंटरनेट के आने से यूजर्स अपने डाटा के मालिक स्वयं होंगे।
उन्होंने बताया की वर्तमान समय में हम सैंकड़ों अकाउंट के पासवर्ड को याद रखने या संभाले रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। क्योंकि इतने खातों के पासवर्ड याद रखना हर किसी के लिए संभव नहीं है। और वर्तमान में हमारे डाटा और पहचान का उपयोग कोई तीसरा व्यक्ति कर रहा है। इसलिए इस समस्या का समाधान करना मुख्य उद्देश्य है।
अगर हम साधारण शब्दों में कहें तो Web 5.0 इंटरनेट, Web 2.0 और Web 3.0 दोनो का मिश्रण है। जो की उपभोक्ताओं को इंटरनेट के ऊपर अपनी पहचान और डाटा को नियंत्रित करने की ताकत देता है।
फिर उसके बाद Twitter पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया की Web 3.0 पूरी तरह से डिसेंट्राइज्ड नहीं है। क्योंकि यह विभिन्न प्रकार के उद्योगपतियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है। वहीं दूसरी ओर Web 5.0 स्मपूर्ण रूप से Decentralized प्लेटफॉर्म है। जिसमे लोगों के पास अपने डाटा को सुरक्षित रखने की ताकत होगी।
Web 5.0 के क्या क्या उपयोग हैं? What are the Uses of Web 5.0 in Hindi?
अगर हम बात करें Web 5.0 के Uses की तो इसके मुख्यत दो उपयोग है जो दुनिया में काफी चीजे बदलने वाले हैं।
- Web 5.0 में आपको एक डिजिटल वॉलेट मिलता है जिसमे आप अपनी पहचान , डाटा, अलग अलग ऐप्स, पासवर्ड आदि सभी को एक ही जगह पर सुरक्षित रख सकते हो। इस वॉलेट के द्वारा आप अपनी सभी निजी जानकारियों को सुरक्षित तथा नियंत्रित रख सकते हो।
- इसके द्वारा आप विभिन्न Music Apps में स्टोर किया हुआ डाटा एक ही जगह पर उपयोग कर सकते हो। इसके लिए आपको अलग अलग ऐप्स रखने की आवश्यकता नहीं होगी।
Conclusion
इस लेख में हमने आपको बताया की “What is Web 5.0 in Hindi?” तथा इसी के साथ में हमने आपको Web 1.0 और Web 2.0 का भी थोड़ा वर्णन किया है।
इसके अलावा अगर आपके मन में Web 5.0 से संबंधित कुछ अन्य सवाल हो तो या Crypto से संबंधित कुछ और जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके अवगत कराएं। हमारे साथ यहां तक बने रहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
Read Also :