What is DEX in Hindi?
Table of Contents
अगर हम वर्तमान समय की बात करे तो हमारे देश में Crypto Traders और Investors की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हुआ है। जिसके चलते उन्हें Crypto currency और Blockchain Technology के बारे जानकारी प्राप्त करने की उत्सुकता है और साथ में जरूरत भी क्योंकि आप किसी भी व्यापार में पैसा लगाते हैं तो आपको उसकी जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
इसलिए आपकी जानकारी को और अधिक बढ़ाने के लिए आज हम लेके आए हैं “ What is DEX in Hindi?”.
अगर आपके मन में DEX से संबंधित कुछ अन्य सवाल हो जैसे की DEX kya hai? DEX kaam kaise karte hai? DEX uses in Hindi, DEX ke fayde kya hai? Top DEXs list in Hindi, What is a DEX crypto in Hindi? Best DEX Platforms in Hindi, Best DEX crypto Tokens list, DEXs ke Fayde kya hai, DEX ke Nuksan kya hai? आदि।
इस लेख में आपको इन सभी सवालों का जवाब मिलेगा वो भी आसान भाषा में, इसलिए आप इसे पूरा पढ़े और अपने विचार हमें बताएं।
DEX क्या होता है? What is DEX in Hindi?
आजकल आपने DEX के बारे में काफी सुना होगा। तो सबसे पहले हम आपको बता देते हैं की इसे Decentralized Exchanges के नाम से जाना जाता है। और ये Exchanges अपने उपभोक्ताओं को ऐसी सेवाएं प्रदान करते हैं, जिसमें उन्हें लेनदेन के लिए किसी मधस्थ की आवश्यकता ना पड़े।
इस प्रकार के Crypto Exchanges में ट्रेडर्स और निवेशकों को किसी 3rd पार्टी को ऑर्डर देने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
क्योंकि DEXs एक Blockchain Technology पर बने Apps जो की Smart Contract का उपयोग कर स्वत्तः ही कार्य करती रहती हैं। इसके संचालन के लिए हमे किसी संस्था की जरूरत नहीं पड़ती हैं।
क्योंकि DEXs में सभी ट्रांजेक्शन P2P के द्वारा होती हैं। इसलिए यहां पर हमें किसी ब्रोकर की जरूरत नही पड़ती।
Decentralized Exchange काम कैसे करते हैं? Working of DEXs in Hindi
अगर हम DEXs की बात करें तो ये Open Source Code के ऊपर बने हुए हैं, जिसका मतलब होता है की जो भी इसका कोड देखना चाहता हो वो उसी समय देख सकता है। जिससे यह पता लगाया जाता है की ये काम कैसे करते हैं। और इन कोड्स की मदद से कोई भी DEX Project बना सकता है।
Decentralized Exchanges, Smart Contracts के मिलने से बनता है। यहां पर बहुत सारी Cryptocurrencies की ट्रेडिंग होती है जो की Algorithms के द्वारा संचालित होती है। और इन Exchanges के ऊपर इन्वेस्टर्स अपने पैसे Liquidity Pools के अंदर लॉक करते है जिसके बदले उन्हें अच्छा खासा ब्याज मिलता है। और ये फंड्स यहां पर ट्रेडिंग में सहायता करते हैं।
अगर इनके Transactions के रिकॉर्ड की बात करें तो CEXs अपनी लेनदेन के रिकॉर्ड को अपने खुद के डेटाबेस में स्टोर करते हैं।
वहीं दूसरी ओर DEXs अपनी Transactions का रिकॉर्ड सीधा Blockchain के ऊपर स्टोर करते हैं।
DEXs तीन प्रकार के होते हैं, जो की निम्न हैं –
- AMM – Automated Market Makers
- Order Book DEXs
- DEX Aggregators
Read Also :
- Crypto Coin Burn क्या होता है? What is Crypto Coin Burn in Hindi?
- Shiba Inu क्या है? What is Shiba Inu in Hindi?
- Centralized Cryptocurrency Exchanges in Hindi
DEXs के क्या क्या फायदे हैं? Benefits of DEXs in Hindi.
- यहां पर आप उन Tokens की ट्रेड कर सकते हो जो CEXs के ऊपर लिस्ट नही हुए हैं। ऐसा करने से आप अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हो। मगर इस बात का विशेष ध्यान रखे की आप जिस टोकन को खरीद रहें हैं, उसके बारे में आपको पूरी जानकारी हो।
- Centralized Crypto Exchanges की तरह आपको DEXs के ऊपर किसी भी। प्रकार की KYC देने की आवश्यकता नहीं होती है। यहां पर आपको केवल एक Crypto Wallet की आवश्यकता होती है। जिसके अंदर आपको Private Key दी जाती है। इस private key को बहुत ही संभाल कर रखना होता है। क्योंकि इन्हें दोबारा से प्राप्त नहीं किया जा सकता है। और KYC ना देने के कारण यूजर्स की गोपनीयता बनी रहती है। जिसके कारण कोई भी आपकी पहचान नहीं कर सकता।
- इनके अलावा DEXs का सबसे बड़ा फायदा ये है की ये जल्दी से Hack नही होते हैं। क्योंकि इनके अंदर Exchanges फंड्स को मैनेज नहीं करते हैं। ट्रेडर्स ही अपने फंड्स की सुरक्षा करते हैं। जिसमें यूजर्स विभिन्न प्रकार के वॉलेट्स का उपयोग करते हैं। जैसे की Hardware Wallet and Software Wallet आदि। अगर कभी ये प्लेटफॉर्म Hack हो भी जाते हैं तो, इसमें जो Liquidity Provider होते हैं उन्हें खतरा हो सकता है।
- Decentralized Crypto Exchanges के ऊपर आप Passive Income भी कमा सकते हो। इसमें आपको अपने Tokens को Liquidity Pools में Hold रखने होते हैं। जिसके बाद आपको चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में अच्छे रिटर्न्स मिलते हैं।
DEXs के नुकसान क्या क्या हैं? Disadvantages of DEXs in Hindi
- इन एक्सचेंजेस में काम करने के लिए आपको अपने फंड्स की सुरक्षा कैसे रखनी है इसके बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। इसके अलावा आपको कौन सा वॉलेट उपयोग करना है, कैसे वॉलेट में पैसे डाले जाते हैं, कैसे Tokens को खरीदा जाता हैं? आदि के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।
- DEXs के ऊपर ऐसे बहुत से Tokens मौजूद होते हैं जिनकी Value जीरो होती है। टोकन केवल उपभोक्ताओं को लूटने के लिए ही बनाए जाते हैं। इसलिए DEXs के ऊपर ट्रेड करने से पहले उन tokens के बारे में अच्छे से रिसर्च करे जिन्हे आप खरीदने वाले हैं। क्योंकि यहां पर फ्रॉड होने की बहुत संभावना है।
- इनके अलावा आपके साथ ऐसा भी हो सकता है की आप जिस एक्सचेंज के ऊपर काम कर रहे हो वहां पर आपको Smart Contract में ही कोई दिक्कत का सामना करना पड़ जाए। क्योंकि कई बार Smart Contract का Code लिखते समय उसमे कुछ दिक्कत हो सकती है। जिसके कारण आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
Read Also :
- Smart Contract क्या है? What is Smart Contract in Hindi?
- Binance Smart Chain क्या है? What is Binance Smart Chain in Hindi?
List of Top Decentralized Crypto Exchanges in 2022
- Uniswap
- Pancake swap
- Curve
- SushiSwap
- Spooky swap
- QuickSwap
- Raydium
- TraderJoe
- AstroSwap
- SundaeSwap
Conclusion – What is DEX in Hindi?
हमारे द्वारा प्रदान किया गया “DEX क्या होता है?” लेख आपको कैसा लगा ये हमे कमेन्ट सेक्शन में जरूर बताए यदि इसके अलावा आपके मन में कुछ अन्य सवाल हो तो उन्हे भी बिना संकोच के पूछे ताकि हम आपके लिए एक और बेहतरीन पोस्ट लेके या सके। और DEX Hindi लेख पर अपनी राय जरूर दे।