What Are DAOs in Hindi?
Table of Contents
अगर Blockchain Technology की बात करें तो, ये आने वाले समय में हमारी वित्तीय प्रणाली को काफी तेजी से बदल देगा। क्योंकि इसके अंदर DEXs, DeFi और DAO तीनों शामिल हैं, क्योंकि इनमें किसी एक कंपनी या सरकार का नियंत्रण नहीं होता है।
DEXs और DeFi के बारे में तो हम पहले लिख चुके हैं, इसलिए आज के इस लेख में हम बात करेंगे की “ What is DAO in Hindi”.
इसके अलावा अगर आपके मन में कुछ अन्य सवाल हों जैसे की DAOs kya hote hai, DAO kaise kaam karta hai, DAO ke fayde kya hai, DAO ke Nuksan kya hai, DAO ka future kya hai आदि।
तो हम आपको DAO से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान करेंगे, इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े ।
DAO क्या है ? What is DAO in Hindi?
DAO की Full Form होती है – Decentralized Autonomous Organization. अगर हम सामान्य भाषा में बात करें तो DAO एक ऐसी संस्था होती है जो एक कंप्यूटर कोड और प्रोग्राम के द्वारा चलाई जाती है। इसी स्वभाव के कारण DAO अपने आप ही कार्य करता रहता है।
इसे किसी अथॉरिटी की आवश्यकता नहीं होती है। और DAO के कोड पब्लिक होते हैं जिन्हें आप कभी भी पढ़ सकते हैं ये सभी के लिए उपलब्ध हैं।
जितनी भी Digital Currencies हैं उनका सबसे महत्वपूर्ण Feature है की ये Decentralized हैं, जिसका तात्पर्य है की इसके ऊपर न तो किसी सरकार का हाथ है और न ही किसी केंद्रीय बैंक का नियंत्रण।
इसी प्रकार Decentralization से प्रभावित होकर एक Developers Group ने वर्ष 2016 में DAO का निर्माण किया।
सबसे बड़ी मजे की बात तो ये है की इनके अंदर कोई भी CEO नही होता है। क्योंकि ये दुनियाभर में अलग अलग जगहों के लोगों का समूह होता है, जिसमें ये लोग आपस में जानते भी नहीं हैं।
DAO काम कैसे करता है? How Does work DAO in Hindi?
दोस्तों अगर हम DAO की कार्यप्रणाली के बारे में चर्चा करें तो इसका सबसे महत्वपूर्ण अंग है Smart Contract, क्योंकि किसी DAO के अंदर जो भी कानून और नियम होंगे उन्हें सबसे पहले कोडिंग के द्वारा Smart Contract में लिखे जाते हैं।
एक बार कोई Smart Contract लिख दिया जाता है और उसे Blockchain Technology के ऊपर upload कर दिया जाता है। फिर उसके बाद उसमे कोई अदला बदली नहीं की जा सकती है।
और इन्ही Smart Contracts की सहायता से DAO अपने आप कार्य करता रहता है, जिसके फलस्वरूप इन्हें किसी मैनेजमेंट की आवश्यकता नहीं होती।
अगर भविष्य में DAO के नियमों के अंदर कुछ बदलाव करना हो तो उसकी Community के सदस्यों की वोटिंग होती है और जिस तरफ अधिक वोटिंग होगी, वही फैसला अंत में मान्य होगा।
अब हम आपको बताते हैं की आप DAO की वोटिंग में कैसे हिस्सा ले सकते हो।
अगर कोई Crypto Project लॉन्च होता है तो वह अपने साथ एक Crypto Token भी लॉन्च करता है। और वोटिंग के लिए ये Tokens hold रखने अनिवार्य होते हैं जितने अधिक Tokens होंगे उतना ही ज्यादा वोटिंग का अधिकार होगा।
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अलग अलग Crypto Projects के भिन्न भिन्न नियम हो सकते हैं।
Read Also :
- Smart Contract क्या हैं? What is Smart Contract in Hindi?
- Crypto Coin Burn क्या होता है? What is Crypto Coin Burn in Hindi?
DAO के फायदे – Advantages of DAO in Hindi
- अगर DAO की बात करें तो ये हमारी परंपरागत कंपनियों की तरह काम नही करता और न ही इसके अंदर इन कंपनियों की तरह कोई बोर्ड होता है और न ही कोई CEO, ये तो केवल इसके प्रोजेक्ट में जुड़े हुए लोगों का समूह होता है जो उसके विकास के लिए बदलाव करते हैं। और एक बार Smart Contract Public होने के बाद उसे कोई भी देख सकता है। इसलिए ये बिल्कुल पारदार्शिकता से काम करता है।
- अगर किसी संस्था में एक बार कुछ होता है तो वह Blockchain के ऊपर हमेशा के लिए जुड़ जाता है, जिसे हर कोई देख सकता है। ये डाटा एक Distrubuted Ledger में रिकॉर्ड होता है जो हमेशा के लिए कायम रहता है।
- फिलहाल का हम देखें तो जो हमारी कंपनिया हैं उनके अंदर पदों के आधार पर लोगों की इज्जत होती है और इसी के आधार पर उनके अंदर काम को बांटा जाता है। क्योंकि कंपनियों में जो बड़े पदों के ऊपर बैठे होते हैं वो लोग अपनी मनमानी करते हैं। और DAO के द्वारा इस प्रकार की समस्याओं का समाधान हो गया।
- इसमें एक बार Smart Contract लिखने के बाद किसी व्यक्ति की आवश्यकता नहीं पड़ती। अगर कंपनियों का जिक्र करें तो वहां सब कुछ लोगों के ऊपर निर्भर होता है। इसलिए यहां लोगों के ऊपर होने वाली निर्भरता खत्म होती है। जो की स्वत ही कार्य करती करती है।
DAO के नुकसान – Disadvantages of DAO in Hindi
- इसका सबसे बड़ा फायदा है वोटिंग का, और ध्यान देने वाली बात ये है की ये फायदा ही इसका सबसे दुश्मन हैं क्योंकि इसके अंदर किसी व्यक्ति के पास जितने tokens होते हैं उतने ही उसे वोटिंग के अधिकार होते हैं। इसलिए ऐसा भी हो सकता है की कुछ लोग बहुत से tokens को होल्ड करके बैठे हो और इसके कारण Minors को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए हम कहते हैं की बड़े लोगों का जो अनुक्रम है वो DAO भी पूरी तरह से खत्म नही करता है।
- इसमें गुमनामी के कारण ये पता लगा पाना मुश्किल है की कोई व्यक्ति दुनिया में किस जगह का है। और इसके ऊपर कौन कानून बनाएगा और कहां पर सुनवाई होगी ये सब कह पाना काफी मुश्किल हैं। इसी गोपनीयता के कारण किसे कितना टैक्स भरना है? ये भी जान पाना काफी मुश्किल भरा काम है।
- अगर DAO के नियमों में कोई बदलाव करना हो तो उसकी वोटिंग प्रक्रिया में काफी समय लगता है क्योंकि इसके अंदर जो निवेशक होते हैं वो दुनिया के अलग अलग हिस्सों से होते हैं और हर जगह समय भी भिन्न भिन्न होता है। तो इसी कारण से सभी निवशकों का एक निश्चित समय पर तालमेंल हो सके ये काफी मुश्किल होता है।
Top 10 DAO Tokens List in 2022
- Uniswap
- ApeCoin
- Aave
- Maker
- Dash
- Curve DAO Token
- Decred
- Kyber Network Crystal
- Compound
- 0x