How to Earn Passive Income from Crypto in Hindi?
Table of Contents
अगर आप Crypto Market में नए आए हैं तो आपको “How to Earn Passive Income from Crypto in Hindi” के बारे में अवश्य जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि Crypto में आप ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग के अलावा अन्य तरीकों से भी पैसे कमा सकते हो।
ऐसा इसलिए है क्योंकि Crypto Market में ऐसे काफी तरीके हैं जिनसे आप Passive Income भी कमा सकते हो।
इसलिए अगर आपके मन में Crypto से passive income से संबंधित कुछ अन्य सवाल हो जैसे की Crypto se passive income kaise kamaye, Crypto se passive income kamane ke tarike, best ways to earn passive income with Crypto in Hindi, Crypto see paise kamane ke tarike, Crypto se paise kaise kamaye, Crypto se kmai kaise kare, Top ways to earn from crypto in Hindi आदि।
अगर आपको सच में ही Crypto से कमाई करने है तो हम आपको इस लेख के माध्यम से उन सभी तरीकों की जानकारी देंगे जिनसे आप पैसे कमा सकते हैं। इसलिए इस लेख को बहुत ही ध्यान से पूरा पढ़े।
Crypto से Passive Income कैसे कमाएं? How to Earn Passive Income from Crypto in Hindi?
Crypto से आप Passive Income बना सकते हैं ये बिल्कुल सत्य है मगर आप कितनी Income कर सकते हैं ये निर्भर करता है आपने कौन सा तरीका अपनाया है। इसी के साथ आपकी आमदनी कितनी होगी इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी की आपने Crypto में कितनी धन राशि लगाई है। जितनी अधिक राशि आप लगाते हैं उतना ही अधिक आप मुनाफा कमाते है।
इस बात को ध्यान में रखें की Crypto में आपको रिटर्न्स मिलने की कोई गारंटी नहीं होती है। इसलिए अपने Risk को ध्यान में रखते हुए ही Crypto में निवेश करें।
इसी के साथ यहां पर निवेश करते हुए इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए की आप Crypto में कितनी राशि निवेश कर सकते हैं। ताकि उसमे उतार चढ़ाव आने पर आपको परेशानी ना हो।
इसीलिए यहां पर निवेश करते हुए अपने Risk Management की योजना अवश्य बनाएं।
तो चलिए साथियों हम आपको उन तरीकों के बारे में बताते हैं जिनसे आप Passive Income बना सकते हो-
Yield Farming से पैसे कैसे कमाएं? How to Earn Money from Yield Farming in Hindi?
Yield Farming एक ऐसा तरीका है जिसमे आप DeFi Market से Passive Income कमा सकते हैं।
अगर आप Yield Farming करते हैं तो आपको हम एक उदाहरण के तौर पर समझते हैं। जैसे की आप PancakeSwap के ऊपर Yield Farming करते है, तो उसके लिए आपको Trading Pool में Crypto Tokens जमा करने होते हैं जिसके बदले में आपको LP Tokens मिलते हैं। और आपको इन्ही LP Tokens को स्टेक करना होता है, जिसके Yield Farming के द्वारा आपको CAKE Tokens मिलते हैं।
इस बात का ध्यान रखें की Yield Farming एक बहुत ही जोखिम भरा काम है। इसलिए जब भी आप इस तरह की इन्वेस्टमेंट करते हैं तो उससे पहले अच्छे से रिसर्च कर लें। ताकि बुरे दौर में आपको कम से कम नुकसान उठाना पड़े।
Staking से पैसे कैसे कमाए? How to Earn From Staking in Hindi?
अगर आप Crypto Market में नए हैं तो भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि यहां पर Passive Income कमाने का सीधा साधा तरीका है।
Staking के लिए आपको अपने Wallet मे पैसे डालने हैं, और उनसे टोकन खरीदने हैं तथा उन्हें Stake पर लगा कर Hold रखें।
आपको निर्धारित Rewards के हिसाब से मुनाफा मिलता रहेगा।
Staking इसीलिए महत्वपूर्ण होती है क्योंकि ये Netwrok Proof of Stake Algorithm का उपयोग करता है। जिससे की आपके द्वारा Stake किए हुए Coins के द्वारा ये Network और अधिक सुरक्षित होता है।
तथा आपके Stake किए हुए Coins के आधार पर ही DEXs, Automatically काम करते हैं। क्योंकि AMM के लिए एक्सचेंज के ऊपर फंड्स होने आवश्यक हैं। और ये फंड्स आपके द्वारा ही प्रोवाइड किए गए हैं, इसलिए आपको हर समय आपके Hold किए हुए Coins के हिसाब से इनाम मिलता रहता है।
DEXs के ऊपर होने वाली Transactions में जो Transaction Fee लगती है, उसी में से Staked Coin Holders को इनाम दिया जाता है। यहां पर आपको Yield मिलता रहता है।
आपको एक बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए, क्योंकि हर एक Crypto Coin के Staking Reward अलग अलग होते हैं। और अलग अलग Exchanges के भी Rewards अलग अलग होते हैं।
इस प्रकार से आप अपने Coins को स्टेक कर Passive Income कमा सकते हैं।
Crypto Mining से पैसे कैसे कमाएं? How to Make Money from Crypto Mining in Hindi?
जिस तरह से Staking में पैसे कमाने के लिए आपको अपने Crypto की होल्डिंग रखनी होती है। मगर Mining से पैसे कमाने के लिए आपको Crypto Holding की आवश्यकता नहीं होती है।
क्योंकि Mining में Proof of Work system काम करता है। जिसमे आपको कोई Coins Hold नही रखना होता है।
मगर Mining के लिए आपको शुरुवात में अच्छी खासी धन राशि निवेश करनी पड़ेगी। क्योंकि इसके लिए आपको शक्तिशाली Hardware Computer की आवश्यकता होती है। साथ में ये Computers Continue चलते रहते हैं जिससे बिजली की भी काफी खपत होती है। अगर अंत में यूं कहें की Mining काफी खर्चीली प्रक्रिया है तो ये गलत नहीं है।
अगर वर्तमान में देखा जाए तो Mining एक मुनाफे वाला सौदा नहीं रहा क्योंकि इसका Setup Cost अधिक हो चुका है और Reward कम हो गया है। क्योंकि इसमें अधिकतर कमाई Bitcoin Mining से होती थी। और फिलहाल अधिकतर बिटकॉइन की Mining हो चुकी है। इसलिए इससे नए यूजर्स को बचना चाहिए।
अगर Ethereum Mining की बात करे तो Ethereum 2.0 भी आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाला है जो Proof of Stake के ऊपर काम करेगा। इसलिए वर्तमान समय में Crypto Mining के लिए Mining Rigs खरीदना फायदेमंद नहीं होगा।
Crypto Affiliate Program से पैसे कैसे कमाएं? How to Make Money from Crypto Affiliate Program in Hindi?
अगर आप Crypto में Passive Income बनाना चाहते हैं तो आप Crypto Affiliate Program के द्वारा अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको सेटअप करना बेहद आसान तथा काफी कम समय लगेगा। इस काम के लिए आपको धन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके लिए आपके पास इंटरनेट होना चाहिए जिसके द्वारा आप पहले अपना Crypto Account खोलें। एक बार अकाउंट खोलने के बाद आपको एक लिंक दिया जाएगा। जिसे आप शेयर करके नए यूजर्स को उस एक्सचेंज के ऊपर लेकर आएंगे। जितने अधिक आपके पास यूजर्स होंगे तथा जितनी ज्यादा वो ट्रेडिंग करेंगे उसी के हिसाब से आपको passive income मिलती रहेगी।
इस बात का ध्यान रखें एक बार जिसने आपके अकाउंट वाले लिंक से अपना खाता खोल लिया, तो जब तक वह व्यक्ति उस अकाउंट से ट्रेडिंग करेगा तब तक आपको उससे इनकम होती रहेगी। या यूं कहें की पूरी उम्र भर आपको उसके एकाउंट से पुरस्कार मिलता रहेगा, तो ये गलत नही होगा।
Crypto Lending से पैसे कैसे कमाएं? How to Earn Money from Crypto Lending in Hindi?
Crypto Lending का अर्थ है आप अपने Crypto किसी व्यक्ति को उधार दे देते हैं जिसके बाद वह व्यक्ति आपको निर्धारित ब्याज दरों के हिसाब से आपको रिवार्ड देता रहेगा।
इसलिए अगर आपको पास काफी लोकप्रिय Crypto currency हो जैसे की Bitcoin और Ethereum तो आपको काफी अच्छा ब्याज मिल सकता है। और इस प्रकार Crypto से होने वाली आमदनी पूरी तरह से Passive Income कहलाती है।
Crypto Lending उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होती है जो अपने Crypto को काफी लंबे समय तक होल्ड रखना चाहते हैं, तथा साथ साथ उन्हें अपने Crypto से ठीक ठाक आमदनी भी होती रहे। जिससे की उन्हें एक लम्बी अवधि के बाद अच्छे रिटर्न्स मिल सकें।
अपने Crypto को lending पर डालने से पहले अच्छे से जांच ले की वह प्लेटफॉर्म बिल्कुल सही है या नहीं। क्योंकि कभी ऐसा न हो, ब्याज के चक्कर में आप अपनी मूल राशि भी गवां बैठे। इसलिए इस तरह के निवेश में बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए।
Conclusion – निष्कर्ष
साथियों हमने आपको “How to Earn Passive Income from Crypto in Hindi” लेख के माध्यम से हर एक जानकारी प्रदान की है जिससे आप Passive Income बना सकते हैं। इस लेख में हमने उन सभी मुख्य तरीकों के बारे में बताया है। जिनसे लोग Passive Income बना रहें हैं।
तो हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी इसकी जानकारी हमें Comment Section में जरूर देना। इसके अलावा अगर इस लेख में हमसे कोई भूल या गलती हो गई हो तो उसके लिए हम आपसे माफी मांगते हैं। तथा उसके बारे में या कुछ अन्य जानकारी के लिए आप हमें Comment कर सकते हैं। जिससे हम आपकी समस्या का समाधान कर सकें। धन्यवाद