What are Liquidity Provider Tokens in Hindi?
Table of Contents
जैसे जैसे Crypto World में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे ही लोगों में Crypto से संबंधित जानकारी हासिल करने की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है क्योंकि आपको Crypto के बारे मे जितनी अधिक जानकारी होगी। आप उतना ही मुनाफा कमा पाएंगे। इसलिए आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए आज के इस लेख में हम बात करेंगें “What are Liquidity Provider Tokens in Hindi”.
अगर इसके अलावा आपके मन में इसी टॉपिक से संबंधित कोई सवाल हो जैसे की Liquidity, Provider Token kya hote hai, LP Tokens kya hote hai, LP Tokens ka upyog kya hai, LP Tokens kaise kharide, LP Tokens uses in Hindi, Liquidity Provider Token kaam kaise karte hai? आदि सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे।।
हम आपसे ये दावा करते हैं की अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो आपको LP Token के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए Google पर सर्च नही करना पड़ेगा। क्योंकि हम आपको LP Token Hindi के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
LP Tokens क्या होते हैं? What are Liquidity Provider Tokens in Hindi?
LP Tokens को Liquidity Provider Tokens भी कहा जाता है। LP Tokens को Liquidity Providers के द्वारा जारी किए जाते हैं। ये Tokens DEXs के ऊपर AMM द्वारा संचालित होते हैं।
इन LP Tokens के द्वारा कोई अकेला व्यक्ति भी Liquidity Pools के अंदर सहयोग कर सकता है। अगर हम बात करें की Top DEXs की तो उनमें PancakeSwap, SushiSwap, Uniswap आदि हैं।
इन DEXs में से SushiSwap और Uniswap तो Ethereum Platform के ऊपर आधारित हैं, इसलिए यहां के LP Tokens को हम ERC 20 Token के नाम से जानते हैं।
वहीं दूसरी ओर PancakeSwap, Binance Smart Chain के ऊपर आधारित DEX है, इसलिए इन LP Tokens को BEP 20 Tokens कहा जाता है।
ये भी पढे
- BEP 20 Token क्या है? What is BEP 20 Token in Hindi?
- ERC-20 Token क्या है ? What is ERC-20 Token in Hindi?
Liquidity Provider क्या होता है? What is Liquidity Provider in Hindi?
अगर हम बात करें Liquidity Providers की तो ये एक ऐसी योजना के ऊपर काम करते हैं जिसमे ये अपनी Cryptocurrencies को DEXs के ऊपर Stake करते हैं, जिससे की Liquidity Providers यहां पर होने वाली Transactions पर ट्रांजेक्शन फीस ग्रहण कर सकें।
अगर हम ये कहें की DEXs के ऊपर हमने अपने फंड्स को लॉक करके रखा था, उसके ऊपर हमें मिलने वाला ब्याज ही हमारा रिटर्न है। तो ये गलत नहीं होगा क्योंकि हमें उतनी ही ब्याज राशि मिलती है जितनी राशि के Tokens को हमने Stake कर रखा है। और रही बात रिटर्न्स की तो आपकी कुल राशि और समय के हिसाब से ये कम ज्यादा होता रहता है।
LP Tokens काम कैसे करते हैं? Working of LP Tokens in Hindi
अगर हम बात करें LP Tokens की तो DEXs में ये अति आवश्यक हैं क्योंकि Automated Market Maker System इन्ही LP Tokens के द्वारा काम करता है।
इसीलिए LP Tokens का AMM के ऊपर काम करना ही इसे निष्पक्ष तथा Decentralized बनाता है।
अगर आप Liquidity Pools के अंदर अपना पैसा लगाते हैं तो बदले में आपको LP Tokens मिलते हैं। इसी के कारण AMM मार्केट में बिना किसी दूसरे व्यक्ति की मध्यस्था के अपने आप काम करती रहती है।
इसी के साथ ये LP Tokens आपको किसी
Liquidity Pool में एक Liquidity Provider का हिस्सा दर्शाते हैं। इसी के साथ आपको ये भी ध्यान में रखना चाहिए की जो Liquidity Provider हैं वो पूरी तरह से अपने LP Tokens के नियंत्रण में होते हैं।
अगर हम इन Tokens के बटवांरे की चर्चा करें तो हम आपको एक उदाहरण से द्वारा समझा देते हैं। अगर आप किसी Liquidity Pool में $200 के फंड्स इसके अंदर लगाते हैं जिसमें कोई UniSwap का पूल हो, जिसकी कुल वैल्यू 2000 USD हो तो ऐसी स्थिति में आपको 10% USD मिलेंगे।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको Liquidity Pools के अंदर 10% हिस्सेदारी मिली है।
और ये LP Tokens आपको अपनी संपति के ऊपर पूरा अधिकार देती है। इसमें आप अपने पैसे जब मन करे तब बाहर निकाल सकते हो।
ये भी पढे : DEX क्या होता है? What is DEX in Hindi?
Liquidity और Liquidity Providers क्यों जरूरी होते हैं?
अगर आप कोई Crypto खरीद रहें हैं तो उसके लिए उस एक्सचेंज के ऊपर उसकी अच्छी खासी liquidity होनी चाहिए। क्योंकि बिना Liquidity के आप अपने पसंदीदा मूल्य के ऊपर बड़ी संख्या में Crypto नही खरीद पायेंगे।
अगर हम बात करें Centralized Crypto Exchanges की तो वहां पर बड़ी बड़ी संस्थायें, बैंक आदि Liquidity प्रदान करते हैं, जिसके कारण यहां पर ट्रेडर्स को लिक्विडिटी की कोई भी समस्या नहीं आती है।
वही दूसरी ओर बात करते हैं Decentralized Crypto Exchanges की तो वहां पर कोई भी 3rd पार्टी की मध्यस्था नहीं होती है और यहां पर मार्केट में लिक्विडिटी प्रदान करने वाली कोई संस्था भी नही होती है, क्योंकि यहां पर AMM सिस्टम काम करता है। जिसके फलस्वरूप यहां पर Liquidity Providers को Liquidity प्रदान करनी होती है। उसके पश्चात Crypto की खरीदी बिक्री चलती रहती है।
इन DeFi और DEXs के ऊपर Liquidity Providers को उनके LP Tokens के हिसाब से मुनाफा मिलता रहता है। जो की DEXs के ऊपर को गई Transactions की फीस होती है।
ये भी पढे : DeFi क्या हैं? What is DeFi in Hindi?
LP Tokens के क्या क्या उपयोग होते हैं? What are the Uses of LP Tokens in Hindi
जैसे की हम आपको पहले ही बता चुके हैं की LP Tokens का उपयोग कोई अकेला व्यक्ति किसी Liquidity Pool में Staking के लिए कर सकता है।
इसके अलावा कुछ अन्य भी उपयोग हैं जो किस निम्न प्रकार से हैं:-
LP Tokens for Yield Farming in Hindi
LP Tokens का सबसे अधिक उपयोग Yield Farming के लिए किया जाता है। अपने LP Tokens को स्टेक करने से आप और अधिक Tokens कमा सकते हैं। क्योंकि यहां पर आपको Yield में Tokens मिलते हैं। जैसी की SushiSwap के ऊपर आप SushiSwap LP को स्टेक करते हैं तो आपको इनाम में Sushi Tokens मिलेंगे, वहीं अगर आप PancakeSwap के ऊपर Cakes LP Tokens को स्टेक करते हैं तो आपको इनाम में Cake Token मिलेंगे।
Used for Transferring to Individual in Hindi
यदि आप कोई LP Token को किसी Liquidity Pool में स्टेक करते हो तो उस वक्त आपके पास उसका मालिकाना हक है। इसलिए आपको उन LP Tokens का मालिक माना जाएगा। और आप अपने LP Tokens के साथ कुछ भी कर सकते हैं। अगर आप ये Tokens किसी अन्य साथी के पास भेजना चाहते हैं तो आप उसे आसानी से भेज सकते हैं। इस वक्त आपको ये ध्यान रखना होगा कि इन Tokens को भेजने में ट्रांजेक्शन फीस कम कैसे लगे? इसके लिए सामने वाले का भी वही Pool होना चाहिए जिससे आप LP Tokens भेज रहें हैं।
Used to Take a Loan on LP Tokens in Hindi
जैसे जैसे DEXs के ऊपर उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे वैसे यहां पर इनकी सेवाओं में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। इसलिए यहां पर आप अपने LP Tokens को बिना बेचे उसके ऊपर Yield कमाते हुए Loan ले सकते हैं। जिसके द्वारा आपके लगाए हुए पैसे भी आप उपयोग में ला सकते हो। और साथ में आपको Staking का फायदा भी मिलता रहेगा। अगर वर्तमान समय की बात करें तो केवल Abracadabra.money and 1Pool.Finance Platform ही इन सेवाओं को दे रहें हैं।
इस बात का विशेष ध्यान रखें की Loan के ऊपर लगने वाली ब्याज दर LP Tokens पर मिलने वाले ब्याज से अधिक या बराबर न हो। कहने का मतलब ये है की अगर आपको ज्यादा मुनाफा हो रहा है तो ही इस प्रकार की एक्टिविटी करें।
LP Tokens के नुकसान क्या क्या हैं? Disadvantages of Liquidity Provider Tokens in Hindi
जैसे की अन्य वित्तीय बाजारों में होता है, उसी प्रकार Crypto Market में भी निवेश के ऊपर काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि यहां पर नुकसान होने का खतरा हर वक्त रहता है।
जैसा की अपने देखा है की Yield Farming में आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं तो यहां पर अच्छा खासा पैसा गंवाने की संभावना भी पूरी होती है।
Temporary Loss of LP Tokens in Hindi
यदि आप एक Liquidity Provider के रूप में अपने LP Tokens में निवेश करते हो तो आपको इस बात को ध्यान में रखना चाहिए की जिस वक्त आप किसी टोकन को खरीद रहें है उसके बाद अगर उस Crypto में काफी गिरावट आ जाए तो आपकी निवेश की हुई पूंजी डूब भी सकती है। इसलिए आपको LP Token में निवेश करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की आप उन्हीं Crypto में निवेश कर रहे हैं जो Fundamentally Strong Tokens हों।
ऐसा इसलिए कह रहें क्योंकि दोस्तों अगर बाजार में किसी कारण से मंदी आ गई है तो जाहिर सी बात है की आपके Cryptocurrency की कीमत नीचे जायेंगी। उस वक्त अगर आप अच्छे Coins में निवेश करते हैं तो आप बाजार में अच्छे समय का इंतजार कर सकते हैं। जिसके फलस्वरूप आपको Crypto Market में Bull Run आने पर काफी अच्छा मुनाफा होगा।
वहीं दूसरी ओर आप बेकार क्वालिटी के Tokens में निवेश करते हैं तो बुरे समय में ये काफी नीचे गिर जाते हैं, तथा ये दोबारा से ऊपर नहीं उठते हैं। जिसकी वजह से आपकी सारी पूंजी डूब सकती है।
Hacking Risks of Smart Contracts in Hindi
अगर आप LP Tokens में अच्छे रिटर्न के लिए निवेश करते हैं। आप ये मानकर पैसा लगा देते हैं की ये DeFi और इसका Smart Contract काफी बेहतरीन है। मगर किसी कारणवश ये Network Hack हो जाए तो आपके सारे LP Tokens डूब सकते हैं। जिसमें आपके मूल Crypto तथा उनसे मिला हुआ ब्याज भी शामिल हो सकता है।
मगर इस प्रकार की घटनाएं उन्ही DEXs के ऊपर होती हैं, जो छोटे तथा नए हों। इसलिए आपको यहां पर निवेश करने से पहले DEXs का रिकॉर्ड देख लेना चाहिए। जिससे की आप भविष्य में होने वाले नुकसान से बच सकें।
Conclusion of LP Tokens in Hindi
इस लेख में हमने आपको बताया की “What are Liquidity Provider Tokens in Hindi” क्या होते हैं। तथा इसके साथ कुछ अन्य जानकारियां जैसे की LP Tokens kya hote hai, LP Tokens ke uses kya hai, LP Tokens ke nuksan kya hai, आदि।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी में कुछ कमी लगी हो या आप Crypto से संबंधित कुछ और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप Comment Section में हमसे पूछे। हम आपकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे।
इस लेख में अगर हमसे कहीं पर गलती हुई हो तो हमें माफ करने की कृपया करे। और अंत तक इस लेख में हमारे साथ बने रहने के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं।
Enjoyed every bit of your article post.Really looking forward to read more. Awesome.
cheapest iptv zambia https://www.rentiptv.com/