Who is Satoshi Nakamoto in Hindi?
Table of Contents
अगर हम वर्तमान में Crypto की दुनिया में देखें तो सबसे रहस्यमय इंसान है, Satoshi Nakamoto जो की Bitcoin का निर्माता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताना चाहेंगे की “Who is Satoshi Nakamoto in Hindi”?
इसके अलावा अगर आपको कुछ अन्य विषयों के ऊपर संदेह हो जैसे की Satoshi Nakamoto kaun hai, Satoshi Nakamoto kaun se desh ka hai, Satoshi Nakamoto ki total wealth kitni hai, Satoshi Nakamoto ke pass kitne Bitcoin hai आदि।
तो इन सभी सवालों का जवाब हम आपको इस लेख के द्वारा प्रदान करेंगे। इसलिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़े।
Satoshi Nakamoto कौन है? Who is Satoshi Nakamoto in Hindi?
3 जनवरी 2009 को पहला बिटकॉइन Mine किया गया था, जो की Satoshi Nakamoto के द्वारा किया गया था। वैसे हम ये नही कह सकते की बिटकॉइन का निर्माता का असली नाम Satoshi Nakamoto है। मगर जिस वक्त बिटकॉइन का White paper जारी हुआ था उसके द्वारा ये ही लगता है की ये किसी Satoshi Nakamoto ने बनाया है।
मगर हम आपको ये भी बता दें की वर्ष 2009 से लेकर आज तक कोई भी ये नहीं जानता की बिटकॉइन का असली मालिक कौन है या यूं कहें की Satoshi Nakamoto कौन है? इसीलिए ये कह पाना काफी मुश्किल है कि बिटकॉइन किसी एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया था या किसी संस्था के द्वारा।
अगर हम सूत्रों की माने तो Satoshi Nakamoto आज के समय एक अरबपति इंसान है क्योंकि बताया गया है की आज भी Satoshi के पास 1 मिलियन बिटकॉइन होल्डिंग पर हैं। इसलिए आप BTC के वर्तमान मूल्य को इस संख्या से गुणा कर सकते हैं, जिसके फलस्वरूप आप Satoshi Nakamoto की कुल संपत्ति का अंदाजा लगा सके।
कुछ महत्वपूर्ण नाम जो Satoshi Nakamoto हो सकते हैं?
- Nick Szabo
- Dorian Nakamoto
- Hal Finney
- Craig Wright
Nick Szabo कौन है? Who is Nick Szabo in Hindi?
अगर मीडिया की माने तो उन्होंने Nick Szabo को ही Satoshi Nakamoto माना है। इसका एक कारण है, क्योंकि बिटकॉइन के निर्माता Satoshi Nakamoto और Nick Szabo के लिखने और काम करने की शैली में काफी समानता दिखाई दी है। इसीलिए उन्होंने माना है की बिटकॉइन के निर्माण में Nick की काफी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
अगर हम बात करें Nick के पेशे की तो वे एक Computer Engineer हैं। इसके अलावा Nick एक क्रिप्टोग्राफर भी हैं। और ये काफी ऐसे कार्य पब्लिश कर चुके हैं जो Satoshi Nakamoto से काफी मिलते जुलते हैं।
सबसे महत्त्वपूर्ण बात तो ये है की Nick Szabo वर्ष 1996 में ही Smart Contract का Concept ला चुके थे। और वर्ष 2008 में Bit Gold की चर्चा की, जो की Decentralized तरीके से काम करने वाला था। इसलिए ये सब बिटकॉइन से संबंधित हैं।
यही वो महत्वपूर्ण कारण हैं जिनकी वजह से लोग Nick Szabo को Satoshi Nakamoto मानते हैं।
Dorian Nakamoto कौन है? Who is Dorian Nakamoto in Hindi?
वर्ष 2014 में एक पत्रकार ने एक लेख प्रकाशित किया था जिसमें जिसमें उन्होंने बताया की बिटकॉइन के पीछे किसका चेहरा है। इस दौरान Goodman पत्रकार ने Dorian Nakamoto को ही बिटकॉइन का निर्माता माना था।
ऐसा इसलिए था क्योंकि Goodman ने Satoshi और Dorian Nakamoto में काफ़ी समानताएं पाई जैसे की दोनो का जापानी नाम, Mathematical Skills, Computer Engineer आदि।
Dorian Nakamoto की उम्र फिलहाल 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है, अगर हम गुडमैन की माने तो उनके अनुसार Dorian एक कंप्यूटर इंजीनियर थे, जो की काफी रक्षा परियोजनाओं में काम कर चुका था।
मगर इन सबके बाद Dorian Nakamoto ने Bitcoin से अपना संबंध बिल्कुल नकार दिया।
Hal Finney कौन है? Who is Hal Finney in Hindi?
अगर हम बात करें Hal Finney की तो वे एक Computer Scientist, Cryptographer तथा Coder थे। ये सभी योग्यताएं उस वक्त की हैं जब बिटकॉइन बाजार में आया भी नहीं था।
इन्हें Satoshi Nakamoto इसलिए कहा जाता है क्योंकि Bitcoin की पहली ट्रांजेक्शन इन्ही के पास हुई थी, जो Satoshi Nakamoto द्वारा की गई थी।
इसी के साथ हम आपको ये भी बता दे की Hal Finney और Dorian Nakamoto दोनो ही Los Angeles में एक दूसरे के पड़ोसी थे।
और इन दोनो को लेखन शैली भी काफी मिलती जुलती थी। इसलिए हम ये कह सकते हैं की या तो ये Satoshi के गुप्त लेखक हो सकते हैं या फिर इन दोनो ने आपस में मिलकर Bitcoin का निर्माण किया।
मगर इन सभी दावों को Hal Finney ने झूठा करार दिया है। और Satoshi Nakamoto से अपना कोई संबंध नहीं बताया है। बैतोर उसके बाद वर्ष 2014 में 58 वर्ष की उम्र में Hal Finney का देहांत हो गया था।
Craig Wright कौन है? Who is Craig Wright in Hindi?
अगर हम Craig Wright की बात करें तो जब Dorian Nakamoto ने खुद को Satoshi Nakamoto होने से इंकार कर दिया था उसके बाद Craig ने अपने आपको Bitcoin का निर्माता होने का दावा किया। उन्होंने अपने आप को वर्ष 2016 में Satoshi Nakamoto होने का दावा किया था।
Craig Wright एक ऑस्ट्रेलियन मूल का निवासी है जो की Computer Scientist हैं।
Craig Wright ने बिटकॉइन व्हाइटपेपर के बारे में अपने एक ब्लॉग में लिख रखा था। मगर उसके बाद P2P से संबंधित कुछ ईमेल वगैरा लीक हो गए थे। उसके बाद टैक्स अधिकारियों ने और वकीलों ने Craig Wright से पूछताछ की क्या सच में बिटकॉइन के निर्माण में Craig का हाथ है।
मगर बाद में पाया गया की Craig का ब्लॉग पीछे की तारीख का था जिसके साथ छेड़खानी की हुई थी। ये पता लगने के बाद बिटकॉइन के निर्माता का पता लगा पाना और भी संदेहास्पद हो गया।
और इन्ही संदेहों के चलते अंत में Craig ने खुद को Satoshi Nakamoto होने से मना कर दिया। जिसके बाद आज तक संदेह की स्तिथि बनी हुई है की बिटकॉइन का निर्माता Satoshi Nakamoto कौन है?
Satoshi Nakamoto की कुल संपत्ति कितनी है? Total Net Worth of Satoshi Nakamoto in Hindi?
यदि हम Satoshi Nakamoto की कुल संपत्ति की चर्चा करें तो सूत्रों के हवाले से आई खबरों में बताया गया है की Satoshi के पास 10 लाख बिटकॉइन होल्ड में रखे हुए हैं। इसलिए आप उनकी कुल संपत्ति जानना चाहते हैं तो वर्तमान बिटकॉइन के मूल्य से बिटकॉइन की संख्या को गुणा कर दें। जिसके फलस्वरूप जो कुल योग आयेगा वो ही Satoshi Nakamoto की कुल संपत्ति है।
उनकी संपति बिटकॉइन के मूल्य के आधार पर ऊपर नीचे होती रहती है। इसलिए बिटकॉइन का मूल्य काफी अहम भुमिका निभाता है।
Conclusion – निष्कर्ष
साथियों अगर हम बात करें की “Who is Satoshi Nakamoto in Hindi” पोस्ट की तो इसमें हमने कई लोगों के बारे में वर्णन किया जिनकी Satoshi Nakamoto होने की संभावना थी। मगर इसके बावजूद भी हम पूर्ण रूप से ये नहीं कह सकते हैं की ये व्यक्ति ही Satoshi Nakamoto हैं।
हम पूर्ण रूप से ये भी दावा नहीं कर सकते की Bitcoin का अविष्कारक एक पुरुष हैं या महिला। या काफी लोगों का एक समूह है।
सुनने में ये भी आया है की Bitcoin के अविष्कारक ने ये बात भी कही है की हमारी पहचान जनता के सामने रखना जरूरी नहीं है। क्योंकि हम हमारा काम कर रहें हैं, जिसमे हमारी पहचान सार्वजनिक होना हमारे लिए इतनी महत्वपूर्ण नहीं है।