What is CBDC in Hindi?
Table of Contents
जब 1 फरवरी 2022 को हमारा केंद्रीय बजट पेश हुआ था। तब हमारे देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी ने बताया था की हमारे देश में Central Bank Digital Currency (CBDC) लॉन्च होने वाली है। उसके बाद हर इंसान के मन में काफी सवाल हैं जैसे की What is CBDC in Hindi, Uses of CBDC in Hindi, Advantages of CBDC in Hindi, Disadvantages of CBDC in Hindi, Use Case of CBDC in Hindi, Difference between CBDC and Cryptocurrency in Hindi, RBI digital Currency kya hai, Digital Currency kya hai, CBDC ke fayde आदि।
यदि आपको एक सभी सवालों के जवाब आसान भाषा में जानने हैं तो इस लेख को पूरा पढ़े।
CBDC क्या है? What is CBDC in Hindi?
CBDC एक डिजिटल मुद्रा होती है जो की हमारी Fiat Currency का ही एक डिजिटल स्वरूप है।
अगर देखा जाए तो इसका रेगुलेशन सरकार के द्वारा ही होता है। तथा इस मुद्रा का सिक्के और नोटों की तरह से कोई स्वरूप नही होगा। बल्कि इसे हम केवल डिजिटल तरीके से ही उपयोग में ले सकेंगे। तथा इसे डिजिटल तरीकों से सुरक्षित रखा जाएगा।
अगर CBDC की फुल फॉर्म की बात की जाए तो इसे Central Bank Digital Currency कहा जाता है। जो की भारत में पूर्ण रूप से वैध होगी। CBDC का लेनदेन पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक होगा। तथा इसका पूरा रिकॉर्ड रिजर्व बैंक के पास होगा। अभी फिलहाल तो भारत में यह कब लॉन्च होगी, इसकी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
CBDC के क्या क्या फायदे हैं? Advantages of CBDC in Hindi
- CBDC के आने से अधिकतर लेन देन इलेक्ट्रॉनिक रूप से होंगी। तथा जो लोग कैश में काम करते हैं या नगदी के रूप में काला धन जमा किए हुए हैं, उनके लिए काफी मुश्किल होने वाला है।
- CBDC हर जगह कानूनी रूप से वैध होगा।
- इसमें DLT के उपयोग होने से विदेशी लेन देन का पता लगाना आसान होगा।
- देश में अपनी खुद कि डिजिटल करेंसी लागू होने से नकदी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
- इसके कारण जो पैसा नकदी के लिए खर्च होता है, उसको कम किया जा सकेगा क्योंकि नकदी के लिए प्रिंटिंग से लेकर ट्रांसपोर्टेशन तथा सुरक्षा जैसी चीजों में काफी धन खर्च होता है।
- इसके द्वारा अंतराष्ट्रीय लेनदेन काफी सरल हो जायेगा।
- करेंसी के डिजिटल होने से इसकी देखरेख अच्छे से हो पाएगी। लेनदेन का अच्छे से पता लगाया जा सकता है।
CBDC के क्या क्या नुकसान हैं? Disadvantages of CBDC in Hindi
- इसके द्वारा सरकार लोगों के ऊपर निगरानी कर सकती है की लोग कहां पर पैसे खर्च कर रहे हैं। और किसके साथ लेन देन कर रहें हैं।
- कैश में लेनदेन कम होगा तथा धीरे धीरे कैश खत्म भी हो सकता है। जिससे की छोटे बड़े व्यापारी टैक्स चोरी करते थे उसे बचाना काफी मुश्किल हो जायेगा।
- डिजिटल पैसा होने के कारण हैकिंग जैसे खतरों का सामना भी करना पड़ सकता हैं। और एसी घटनाओं में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेंगी।
- बैंकों का आपके पैसे पर नियंत्रण बढ़ सकता है।
- जो लोग डिजिटल तकनीक से अज्ञान हैं उनको थोड़ी समस्या हो सकती है।
Difference between CBDC and Cryptocurrency in Hindi
अगर हम बात करें CBDC की तो उसके ऊपर किसी देश के केंद्रीय बैंक का नियंत्रण होता है, जैसे की भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया। इसीलिए भारत में CBDC को जारी करने वाला था चलाने वाला आरबीआई ही होगा। इसलिए अगर आप कहीं पैसे भेज रहें हैं तो उसकी खबर आरबीआई को लगती है। तथा इसके कारण यदि आपकी लेनदेन में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ पाई गई तो आरबीआई आपकी ट्रांजेक्शन रद्द कर सकता है।
दूसरी तरफ हम देखें Cryptocurrency के बारे में तो ये Decentralized होती हैं, जिसका मतलब होता है की ये किसी एक व्यक्ति या संस्था के नियंत्रण में नहीं होते।
इसके ऊपर न किसी बैंक की तथा ना किसी सरकार की मनमानी चलती है। इसके द्वारा आप बिना किसी तीसरे इंसान की आज्ञा पैसे कहीं भी भेज सकते हो। इसमें आपको कोई भी तीसरा व्यक्ति रोक नहीं सकता है।
CBDC vs Stablecoins in Hindi
अगर हम वैसे देखें तो CBDC और Stablecoins बिल्कुल एक जैसे लगते हैं, क्योंकि ये दोनो ही Fiat Money का डिजिटल स्वरूप है। लेकिन फिर भी ये दोनो एक दूसरे से काफी भिन्न हैं।
अगर हम बात करें Stablecoins की तो इसे Fiat Money या अन्य किसी संपति के बराबर कोई निजी संस्था बना सकती है और इसके ऊपर नियंत्रण कर सकती है।
और दूसरी तरफ अगर हम देखें CBDC की ओर तो इसे केवल किसी देश की सरकार ही जारी कर सकती है तथा उसके ऊपर नियंत्रण भी सरकार करती है। ये केवल Fiat Money के डिजिटल रूप में कार्य करती है।
इन दोनो में एक समानता ये भी है को इनके मूल्य एकदम से बढ़ते व घटते नहीं हैं।