What is Crypto Bull market in Hindi?
Table of Contents
अगर आप Crypto Currency में निवेश करते हैं तो आपको अवश्य ही ये पता होना चाहिए की “What is Crypto Bull Market in Hindi” क्योंकि मार्केट में हमेशा उतार चढ़ाव आते रहते हैं। जिसके दौरान मंदी और तेजी का आना साधारण सी बात है।
मगर एक समझदार Crypto Investor को ये अवश्य ही पता होना चाहिए की Crypto में कब तेजी आती है? और इस तेजी के समय उसे क्या करना चाहिए तथा क्या करने से बचना चाहिए ताकि अपने Crypto Portfolio को मजबूत बनाए रख सकें।
इसके अलावा अगर आपके मन में कुछ अन्य सवाल हो जैसे की Crypto Bull Market kya hai, Bull Market kya hai, Bull Market me kya kare, Crypto Bull Market Trading tips in Hindi, Crypto Bull Market me paise kaise kmaye, आदि।
तो आप इस लेख के अंत तक हमारे साथ बने रहें। ताकि आप मार्केट में तेजी के दौरान उपयोगी बातों को सिख सकें।
Crypto Bull Market क्या है? What is Crypto Bull Market in Hindi?
अगर हम बात करें Crypto Bull Market की तो ये समय आती है जब Crypto Market में Coins का भाव लगातार बढ़ रहा हो। अगर हम Bull और Bear की बात करें तो ये शब्द Share Market में उपयोग किए जाते हैं। मगर हम किसी मार्केट में तेजी और मंदी को दर्शाने के लिए Crypto में भी इसे Use कर सकते हैं।
मार्केट में Bullish होने का मतलब है निवेशकों का मार्केट के प्रति सकारात्मक रुख होना। और उनका मानना है की मार्केट अब ऊपर जाएगी।
मगर उनके इस व्यवहार से हम पूरी तरह से ये तय नहीं कर सकते की मार्केट अभी Bullish है। इस मानसिक स्तिथि से हम बस ये अंदाजा लगा सकते हैं की मार्केट में अभी भाव बढ़ने वाले हैं।
हम Crypto बाजार में तभी Bull Market कह सकते हैं जब Assets के मूल्य लंबे समय तक बढ़ते जा रहे हो। क्योंकि जितने लंबे समय तक मूल्य बढ़ने का डाटा हमारे पास होगा उतने ज्यादा विश्वास से ही किसी Trend को Confirm किया जा सकता है।
यदि हम हाल ही में Crypto Bull Market की बात करें तो नवंबर 2021 में Bitcoin ने अपना उच्चतम स्तर हासिल किया था। उस वक्त बिटकॉइन $69000 से भी ऊपर पहुंच गया था। उस वक्त Crypto Market Cap $3 Trillion पहुंच गया था।
इस मार्केट में निवेशक सोचते हैं की अब मार्केट और अधिक बढ़ेगी। तथा मार्केट को लेकर लोगों की मानसिकता सकारात्मक होती है। मार्केट में इसी दौर को हम Crypto Bull Market के नाम से जानते हैं।
Read Also – Crypto Bear Market में क्या करें? How to Survive in Crypto Bear Market in Hindi?
Crypto Bull Market का फायदा कैसे उठाएं? How to take Advantages of Crypto Bull Market in Hindi?
यदि आप Bull Market में अधिकतम मुनाफा कमाना चाहते हो तो आपको अच्छे Crypto में जल्दी से खरीदी करनी होगी। क्योंकि आप यहां पर तभी फायदा उठा पाएंगे जब सस्ते में खरीदेंगे तथा उस टोकन के Peak पर पहुंचने के बाद बेचेंगे तो आप ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा पाएंगे।
इस वक्त अधिकतर लोगों की मानसिकता लालच वाली होती है। इसलिए आपको इस वक्त थोड़ा संभलकर चलना चाहिए। इस समय आपको अपने पोर्टफोलियो में मुनाफा वसूली करनी चाहिए।
इसके अलावा आपको ये भी ध्यान रखना चाहिए की इस दौरान दुनिया में कही कोई विवाद तो नहीं चल रहा। जैसे की किन्हीं दो देशों के बीच युद्ध की स्तिथि आ जाए, जैसे की अभी रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण दुनियाभर की मार्केट्स अस्थिर हो गई। जिसके चलते दुनिया भर में सप्लाई चेन रुक गई। जिसके कारण महंगाई बढ़ गई और अर्थव्यवस्थाएं धीमी पड़ गई।
एक और उदाहरण है कोई वैश्विक महामारी, जैसे कोरोनावायरस, इस वायरस के कारण भी दुनियाभर में काफी उथल पुथल माहोल हो गया था। इसके कारण भी दुनियाभर के बाजार आर्थिक मंदी की चपेट में आ गए थे। Covid 19 के कारण दुनिया में विनिर्माण उद्योग ठप पड़ गए थे। जिसके कारण दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं चौपट हो गई।
इसीलिए अगर आपको बाजार में लगे की मार्केट अब अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। तथा उस दौड़ना आपको ऊपर बताई गई कोई भी स्तिथि आने की संभावना लगे तो आपको मुनाफा वसूली करनी चाहिए। तथा अपने पैसे को बचाकर रखें ताकि कभी मार्केट नीचे गिरे तो उस वक्त आप काफी सस्ते मूल्य पर खरीदी कर सकें।
Read Also – Crypto Bear Market क्या है? What is Crypto Bear Market in Hindi?
Crypto Bull Market के लक्षण
- Crypto के मूल्य में बढ़ोतरी होना तथा ये मूल्य लंबे समय तक बरकार रहना।
- मार्केट में Demand का बढ़ जाना तथा Supply कम हो जाना।
- कुछ Crypto Projects का मूल्य काफी अधिक हो जाना।
- मीडिया और सोशल मीडिया में हर जगह पर Cryptocurrency की चर्चा होना।
- कोई भी Positive खबर आने पर मार्केट में बढ़ी उछाल आना।
- किसी बुरी खबर आने पर मार्केट में हल्की फुल्की गिरावट आना।
- किसी बड़े Celebrities का Crytpo में लगाव दिखाना जो पहले उससे काफी दूर था।
- निवेशकों का मार्केट की और काफी सकारात्मक रुख रहना।
Some other Important Factors in Crypto Bull Market Hindi
- इस वक्त अधिकतर देशों की GDP growth High होती है।
- निवेशक काफी उत्साहित होते हैं तथा सकारात्मक होकर बड़ा निवेश करते ।
- अर्थव्यवस्था मजबूत होना।
- स्टॉक मार्केट भी अपने उच्चतम स्तर पर होती है।
- मार्केट में High Liquidity होती है।
- बेरोजगारी दर का निम्नतम स्तर पर होना।
- निवेशकों की मानसिकता होती है की हम अपने Crypto को ऊंचे दामों पर बेचें।