What is Crypto Airdrop in Hindi?
Table of Contents
वर्तमान समय में Cryptocurrency हमारे देश में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। इसी के चलते लोगों में काफी उत्सुकता है Crypto के बारे में जानने की, इसलिए आज हम आपके सामने लेके आ रहें हैं की What is Crypto Airdrop in Hindi.
इसी के साथ हम आपको Crypto Airdrop से संबंधित अन्य सवालों के जवाब भी देंगे। जैसे की Crypto Airdrop kya hote hai, What is Crypto airdrop in Hindi, Crypto Airdrop se paise kaise kamaye, Crypto Airdrop join kaise kare, Airdrop coin ko sell kaise kare, Crypto Airdrop kaam kaise karta hai आदि।
इन सभी सवालों का जवाब आपको इस लेख में बिल्कुल आसान भाषा में मिलेगा इसलिए इसे अंत तक पढ़े।
Crypto Airdrop क्या है? What is Crypto Airdrop in Hindi?
अगर आप Cryptocureency की दुनिया में नए हो या आपको थोड़ी बहुत जानकारी है तो आपने Crypto Airdrop के बारे में तो जरूर सुना होगा।
तो चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं की Crypto Airdrop kya hote hai.
Crypto की दुनिया में जब भी कोई नया Coin या Token लॉन्च होता है। तब उसकी जानकारी अधिक लोगों को नही होती है। इसलिए जो कम्पनी Token या coin लॉन्च कर रही है वो अपने Coins की मार्केटिंग करती है। तथा वो कंपनी अपने शुरुवाती इन्वेस्टर्स को मुफ्त में Coins देती है।
जिससे की बाद में वो coin kisi exchange के ऊपर लिस्ट हो जाए तथा वर्तमान तय मूल्य के ऊपर बेच सके।
शुरवाती दौर में कम्पनी जो Coins मुफ्त में बांटती है वो केवल उसकी मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा होता है। जिससे कम्पनी को नए यूजर्स मिलते हैं। नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ही कम्पनी एयरड्रॉप जारी करती है। ताकि अधिक से अधिक लोग उस कंपनी से जुड़े और उसका प्रचार प्रसार कर सके।
कंपनिया ऐसा इसलिए भी करती हैं क्योंकि Crypto की दुनिया में हर रोज बहुत से Token और Coin लॉन्च होते हैं। जिससे की ग्राहकों को ये पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है की कौन सा coin अच्छा है।
इसलिए कंपनिया अपने प्रोजेक्ट के बारे में प्रचार करने के लिए Airdrop का सहारा लेती हैं। क्योंकि मुफ्त में Coins हर कोई पाना चाहता है।
और इस रणनीति के द्वारा कंपनिया काफी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब भी हो जाती हैं।
Crypto Airdrop काम कैसे करता है? Working of Crypto Airdrop in Hindi.
वैसे तो Crypto Airdops कई तरह के होते होते हैं। लेकिन सामान्यत ये एक छोटी सी राशि जो की Crypto currency के रूप में दी जाती है। जो की आपके वॉलेट में ट्रांसफर की जाती है। जो की अधिकतर एथेरियम और Binance Smart Chain के ऊपर बने होते हैं।
इसके अलावा थोड़े बहुत ऐसे भी प्रोजेक्ट्स हैं जो Crypto की बजाय NFTs का Giveaway करते हैं।
इसमें काफी कंपनिया तो ऐसी होती हैं जो आपको Airdrop के बदले कुछ भी नहीं करवाती लेकिन ऐसी भी बहुत सी कंपनियां हैं जो आपको Crypto Airdrop के बदले अपने follow Social Media , Subscribe Newsletter, Holding a minimum amount in Wallet, आदि करवा सकते हैं।
इसी के साथ कुछ ऐसे भी Crypto Projects हैं जो अपने Crypto Airdrop को किसी निश्चित तिथि तक ही ओपन रखते हैं।
Crypto Projects Airdrop क्यों देते हैं?
ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं की Blockchain Crypto Projects अपने उपभोक्ताओं को मुफ्त में टोकन देते हैं क्योंकि ये चाहते हैं की जब भी कोई नया टोकन या कॉइन लॉन्च हो तो उसे एकदम से काफी बड़ा यूजर्स बेस मिले क्योंकि जितने अधिक होल्डर्स होंगे ये उस प्रॉजेक्ट के लिए उतना ही सकारात्मक होगा।
क्योंकि ये उस प्रॉजेक्ट को और बेहतर ढंग से Decentralized बनाता है। और ये Crypto Airdrop यूजर्स को उत्साहित करते हैं, जिससे की वह इसका अधिक से अधिक उपयोग कर त्तथा इसके साथ इसका प्रचार भी करे।
इसके अलावा काफी Crypto Airdrop ऐसे भी होते हैं जो नकली ग्रोथ दिखाते हैं। इसीलिए किसी भी एयरड्रोप में शामिल होने से पहले उसका अच्छे से रिसर्च करे।
Crypto Airdrop कितने प्रकार के होते हैं? Types of Crypto Airdrop in Hindi.
जैसा की हम देख चुके हैं की Crypto currency में Airdrop देने के कई तरीके हैं। जो की इस प्रकार से हैं –
- Exclusive Airdrop in Hindi– Exclusive Airdrop केवल पहले से चयनित लोगों के वॉलेट में भेजे जाते हैं। ये वो लोग होते हैं जो किसी प्रोजेक्ट के शुरुवाती दौर में उसको मदद करने वाले हो या फिर उस प्रॉजेक्ट की जो कम्युनिटी है उसके अंदर काफी सक्रिय रहा हो। इसके लिए ये यूजर्स को निश्चित तिथि देते हैं, जिसमे निर्धारित तिथि तक उनके हिसाब से जो भी लोग Crypto Airdrop के लिए योग्य हैं,उनको नामित कर उनके वॉलेट में मुफ्त में Crypto भेज दिए जाते हैं।
- Bounty Airdrop in Hindi- Bounty Airdrop में यूजर्स को कम्पनी द्वारा दिए गए कुछ कार्य करने होते हैं जैसे की Twitter के ऊपर फॉलो करना तथा उस प्रॉजेक्ट की पोस्ट को शेयर करना, Instagram के ऊपर फॉलो करना तथा उस प्रॉजेक्ट की पोस्ट बना कर अपने दोस्तों को tag कर शेयर करना, उस प्रॉजेक्ट के ऑफिशल Telegram channel को फॉलो करना। ये सभी करने के बाद आपको एक फॉर्म मिलता है उसमे आप अपना वॉलेट एड्रेस डाले तथा जो उन्होंने कार्य दिए है उसके सबूत उन्हें दे। Verfication के बाद आपको Crypto एक निश्चित समय के बाद भेज दी जाती हैं।
- Holder Airdrop in Hindi – Holder Airdrop में उन लोगों को Crypto भेजे जाते हैं जो उस प्रॉजेक्ट के एक निश्चित राशि के Crypto अपने वॉलेट में होल्ड रखते हों। होल्डिंग की पुष्टि के लिए उस प्रॉजेक्ट की टीम यूजर्स के पास होल्डिंग के सबूत के रूप में एक snapshot मांगती है, जो की यूजर्स को निर्धारित तिथि से पहले भेजना होता है। इस प्रकार अगर यूजर्स उनकी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं तो उन्हें निश्चित समय पर Crypto भेज दिए जाते हैं।
How to Claim Airdrop in Hindi?
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं की इसका process अलग अलग प्रोजेक्ट्स के ऊपर निर्भर करता है। मगर सबसे महत्वपूर्ण चीज ये है की आपको Crypto Airdrop Claim करने से पहले Crypto Currency Wallet बनाना होगा। जो की आप Metamask या Trust Wallet के ऊपर बना सकते हैं।
अगर आप किसी प्रोजेक्ट के अंदर Crypto Airdrop Claim कर चुके हैं तो उसे आप अपने wallet में देखें अगर आपको Crypto नहीं मिले हैं तो आप उस Crypto Project की Official Website के ऊपर जाकर उनसे संपर्क करें और अपनी समस्या बताए। आपका समाधान जरूर होगा।