What is Crypto Spot Trading in Hindi?
Table of Contents
Crypto में ट्रेडिंग के लिए जब आप अपना Account Open करवाते हैं तो Crypto Exchanges के ऊपर आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा। और उन्ही में सबसे महत्त्वपूर्ण है Spot Trading, तो “What is Crypto Spot Trading in Hindi?” लेख के माध्यम से इसकी सम्पूर्ण जानकारी देंगे।
इसके अलावा अगर आप Crypto Spot Trading kaise kaam karti hai, Crypto Spot Market kya hai, Crypto Spot Trading kaise kaire, Crypto Spot Trading kya hoti hai आदि। तो इस लेख में हम आपको सभी सवालों का जवाब देगें।
Crypto Spot Trading क्या होती है? What is Crypto Spot Trading in Hindi?
अगर हम Cryptocurrency की दुनिया में बात करें Spot Trading के बारे में तो ये एक ऐसी प्रकिया होती है जिसमें Crypto Coins and Tokens की खरीदी और बिक्री निरंतर चलती रहती है। इसमें ट्रेडर का मुख्य उद्देश्य होता है किसी Coin को कम मूल्य पर खरीदकर अधिकतम मूल्य पर बेचा जाए। इसमें ट्रेडर अधिक से अधिक मुनाफा कमाना चाहता है।
Spot Trading में ट्रेडर्स काफी कम समय के दौरान ही खरीदी बिक्री करते हैं। इसमें Spot Price के ऊपर खरीद कर मूल्य थोड़ा ऊपर जाते है बेच दिया जाता है। तथा पूरे दिन में ट्रेडर्स द्वारा काफी Spot Trades की जाती हैं।
यदि आप एक Spot Trader हैं तो आपको अपनी Crypto currency को लंबे समय तक Hold रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आपको तो बस कम समय में मुनाफा देने वाली रणनीतियों को खोजने की आवश्यकता है।
Crypto Spot Market क्या है? What is Spot Market in Crypto Hindi?
Cryptocurrency Market में Spot Market एक ऐसी जगह है जहां पर Exchanges Real time ट्रेड करने की सेवा उपलब्ध करवाते हैं। यहां पर आप दूसरे ट्रेडर्स के साथ में Real Time ट्रेड कर सकते हैं। और यहां पर विभिन्न प्रकार की Cryptocurrency में ट्रेड कर सकते हो। इस मार्केट में तीन मुख्य घटक होते हैं जिनमे Buyers, Sellers और Order Book शामिल होते हैं।
Spot Market में आप जिस वक्त ऑर्डर लगाते हैं उसी वक्त आपका ऑर्डर पूरा हो जाता है।
Spot Market कई प्रकार से काम करती है जैसे की 3RD Party Exchanges तथा OTC ( Over the Counter ) , जो Buyers और Seller’s के बीच में मध्यस्थ का काम करते हैं उन्हें 3rd Party Exchanges कहते हैं। वहीं दूसरी ओर OTC में Buyer और Seller के बीच में कोई भी मध्यस्थ नही होता।
Crypto Spot Trading के फायदे क्या हैं? Benefits of Spot Trading in Crypto Hindi
• अगर Crypto Spot Market में देखा जाए तो यहां पर मुनाफा कमाने की अधिक संभावना होती है। यहां पर खरीदी और बिक्री आप साथ साथ कर सकते हैं।
• Spot Market Day Traders के लिए काफी फायदेमंद होती है क्योंकि यहां पर आप जल्दी जल्दी छोटे मुनाफे की काफी ट्रेड ले सकते हो।
• Spot Trading आपको मोलभाव करने की सेवा उपलब्ध करवाती है। यहां पर Buyer और Seller दोनों ही अपने फायदे के अनुसार मोलभाव कर सकते हैं। इसी मोलभाव के कारण Crypto Spot Trading काफी आकर्षक नजर आती है।
• Spot Market के अंदर छोटे पूंजी वाले ट्रेंड्स भी ट्रेड कर सकते हैं। क्योंकि यहां पर अधिक पूंजी का कोई नियम नहीं है। इस मार्केट में Crypto काफी अच्छे रिटर्न देते हैं इसलिए आप एक छोटी धन राशि से भी मोटा पैसा कमा सकते हैं।
• यहां पर आप Fiat Currency में ट्रेड कर सकते हो। तथा किसी एक Crypto से दूसरा Crypto Coin भी खरीद सकते हो।
• Spot Trading में सभी ट्रेंड्स तुरंत होती है, इसमें समय नहीं लगता है। इसलिए लिए इस मार्केट को निष्पक्ष कहा जाता है।
• इस मार्केट में आपको कम दामों पर टोकन खरीदने तथा अधिक मूल्य पर टोकन बेचने की सुविधा उपलब्ध होती है।
Difference Between Crypto Spot Market and Crypto Future Market in Hindi
जैसा की हम आपको पहले ही बता चुके हैं की Spot Market में तुरंत ट्रेंड्स पूरी होती हैं। वहीं दूसरी ओर Crypto Future Market में भविष्य में किसी ट्रेड की पेमेंट का Contract किया जाता है। जिसमें एक खरीदार और बेचने वाला दोनो किसी एक मूल्य पर अपने Crypto का भविष्य के लिए कॉन्ट्रैक्ट करते हैं।
Future Contract में आपको कोई भी Crypto currency खरीदने के आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसमें आप किसी Crypto Token को भविष्य में किसी तारीख पर बेचने या खरीदने का कॉन्ट्रैक्ट करते हैं।
इसमें अगर आपको लगता है आने वाले दिनों में किसी Crypto currency के दाम बढ़ने वाले हैं तो इस स्तिथि में आप Long Position लेते हैं। दूसरी ओर अगर आपको लगता है किसी टोकन के दाम घटने वाले हैं तो उस स्तिथि में आप Short Position ले सकते हैं।
अगर हम बात करें Spot Market की तो यहां पर किसी Crypto currency के दाम उसके Demand और Supply के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।