What are Meme Coins in Hindi?
Table of Contents
अगर हम बात करें Crypto की तो इस क्षेत्र में ऐसे बहुत से Coins हैं जिनकी अलग अलग Category है। उन्ही में से एक है Meme Coins, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे की “What are Meme Coins in Hindi?” इस लेख में आपको उन सभी तमाम जानकारियों के बारे में बताया जाएगा जो एक Crypto Investor को जाननी चाहिए।
इसके अलावा यदि आपके मन में Meme Coins से संबंधित अन्य सवाल हो जैसे की Meme Coins kya hote hai, Meme Coins ke fayde, top meme Coins in Hindi, Best meme coins in India, Meme Coins kaise kharide, Meme Coins ke fayde , Meme Coins ke nuksan आदि।
इन सभी बातों को अच्छे से जानने के लिए आपको इस लेख बड़े ध्यान से पढ़ने की आवश्यकता है। क्योंकि आप सही जानकारी के बिना Cryptocurrency Market में पैसा नहीं कमा सकते है।
Meme Coins क्या होते हैं? What are Meme Coins in Hindi?
अगर Crypto World में हम बात करें Meme Coins की तो ये ऐसे Coins होते हैं जो किसी Popular Meme या मजाक से प्रेरित होकर बनाए जाते हैं। और इन सभी Meme Coins में से पहला Meme था Degecoin, जो की वर्ष 2013 में एक जापानी कुत्ते की नस्ल से प्रेरित होकर बनाया गया जिसका नाम रखा गया Degecoin .
Memecoins Market में काफी अस्थिर होते हैं, जो की कभी भी ऊपर की तरफ भाग सकते हैं, और किसी भी वक्त नीचे गिर सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये Meme Coins एक कम्युनिटी के द्वारा चलाया जाता है। अगर ये लोग इसके समर्थन में होते हैं तो ये Coinsआसमान छू जाते हैं। और दूसरी तरफ अगर ये लोग इसके खिलाफ हो जाते हैं तो इनका मूल्य एकदम धड़ाम से गिरता है।
इसलिए इन Coins से बचकर रहना चाहिए क्योंकि ये कम्युनिटी के लोगों के व्यवहार पर निर्भर रहते हैं।
इसके अलावा इन Coins में सबसे बड़ी समस्या वाली बात ये है की इनकी Supply संख्या बहुत बड़ी या फिर असीमित होती है। जो की एक अच्छे निवेश के लिए सबसे बड़ा रोड़ा है।
Meme Coins की महत्वपूर्ण जानकारियां – Important Key Points of Meme Coins in Hindi
- अधिकतर Meme Coins की Supply Unlimited होती है तथा ये कम्युनिटी के आधार पर ऊपर नीचे होते रहते हैं। ये अधिक Volatile होने के कारण बहुत ही कम समय में ऊपर और नीचे जा सकते हैं। जो आम निवेशकों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
- ये Coins, Blockchain Technology का भरपूर फायदा उठाते हैं। क्योंकि इन्हें पहले से ही बनी Ethereum and Solana जैसी Blockchain के ऊपर आसानी से बनाया जा सकता है।
- अगर वर्तमान में देखा जाए तो Dogecoin और Shiba Inu सबसे प्रसिद्ध Meme Coins हैं। जिसमें भारतीयों ने काफी पैसा लगाया है।
- इन Coins में से अधिकतर ऐसे होते हैं जिनका वास्तविक रूप में कोई उपयोग नही होता। ऐसे Tokens आपके लिए काफी खतरनाक हो सकते हैं।
- Meme Coins की मार्केट में वैल्यू की बात करे तो वो काफी कम होती है।
Meme Coins काम कैसे करते हैं? Working of Meme Coins in Hindi
अगर हम बात करें Meme Coins की तो ये अन्य Crypto Currencies की तरह ही काम करते हैं। जो की Blockchain Technology का भरपूर फायदा उठाते हैं।
इन Tokens को अधिकतर उन Blockchain के ऊपर बनाया जाता है जो Smart Contract के ऊपर आधारित हों जैसे की Ethereum और Solana Blockchain. अगर वर्तमान में हम बात करें तो 300 से अधिक Meme Coins इन दोनो Blockchain के ऊपर बनाए जा चुके हैं।
सभी Meme Coins को आप खरीद और बेच सकते हैं जैसे की आप अन्य Crypto Currencies में Trading करते हैं उसी प्रकार से आप यहां भी ट्रेडिंग कर सकते हैं। इन्हें खरीदना उतना ही आसान है जितना अन्य Popular Crypto Currencies को।
इन Meme Coins के उपयोग की बात करें तो अधिकतर बिना उपयोग वाले होते हैं। तथा इन Tokens को केवल आप सस्ते में खरीद सकते हो और दाम बढ़ने पर इसे बेचकर मुनाफा कमा सकते हो। इसलिए इन्हें खरीदते समय बड़ा ध्यान रखना चाहिए।
Meme Coins के क्या क्या खतरे हैं? Risks of Investing in Meme Coins Hindi
अगर Meme Coins के खतरों की बात करें तो इन Coins के मूल्यों में काफी तेजी से उतार चढ़ाव आते हैं। जिससे की निवेशकों की पूंजी डूब सकती है।
इसके अलावा अगर हम इन Coins के Tokenomics की तरफ देखें तो वो भी काफी चिंताजनक हैं। क्योंकि इनके Fundamental कुछ कारगर नही होते हैं। जैसे की अन्य Crypto Currencies हैं जिनमें उनकी Supply Limited होती है, जिनका एक साफ सुथरा Whitepaper होता है। तथा अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स की चर्चा करते हैं और गंभीरता से उनके ऊपर काम किया जाता है। तथा कुछ बड़े लक्ष्यों वाले Coins अपनी खुद की Blockchain बनाते हैं। जिसे अधिक से अधिक तेज एवम सुरक्षित बनाने के प्रयास लगातार चलते रहते हैं।
Meme Coins के अंदर हमेशा ही Whales के द्वारा Pump and Dump का खेल खेला जाता है। जिसमे आम निवेशकों को बलि का बकरा बनाया जाता है। इसीलिए आपको इस प्रकार के प्रोजेक्ट्स में सावधानीपूर्वक पैसा लगाना चाहिए।
इस प्रकार के Coins की life काफी कम होती है। क्योंकि ये किसी कम्युनिटी के द्वारा चलाए जाते हैं, जिसमें वो लोग ही तय करते हैं की बाजार किस ओर जाएगा। अगर कभी एकदम अचानक से ये किसी दूसरे meme coin की तरफ चले जाते हैं, तो पहले वाले Coin के दाम इतने बुरे गिरते हैं जितनी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।
Meme Coins में FOMO बनाकर आम लोगों को लूटने की कोशिश की जाती है। तथा झूठी अफवाहें फैलाकर बाजार में माहौल बनाया जाता है ताकि Scammers आम निवेशकों को अपने जाल में फंसा सके और उनका पैसा लूटकर भाग जाए। इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
Top 4 Meme Coins List in Hindi
Crypto currency Market में जबसे Dogecoin और Shiba Inu ने निवेशकों को मोटा मुनाफा दिया है। उसके बाद से इन्ही पर आधारित मार्केट में काफी लोकप्रिय Meme Coins आ चुके हैं। इसीलिए अभी हम ऐसे 4 Meme Coins की चर्चा करेंगे जो काफी लोकप्रिय हुए हैं।
- Dogecoin – अगर Dogecoin की बात की जाए तो वर्ष 2013 में इसे Billy Markus और Jackson Palmer ने बनाया था। यह Shiba Inu नाम के एक जापानी Dog Breed के नाम से प्रेरित होकर बनाया गया था। तथा Doge का मुख्य उद्देश्य था Cryptocurrencies का मजाक उड़ाना। तथा इसकी अधिकतम Supply की कोई सीमा नही है।
- Shiba Inu – इस टोकन को शुरुवात से ही Dogecoin के Killer के नाम से भी जाना जाता है। इसका नाम Shiba Inu जापानी कुत्ते की नस्ल से लिया गया है। तथा वर्ष 2020 में Ryoshi द्वारा इसे बनाया गया था, जो की एक ERC 20 Token है। और इस टोकन की अधिकतम Supply रखी गई है 1 Quadrillion Tokens, जिनमें से 50% Tokens, Vitalik Buterin को ट्रांसफर कर दिए गए थे। और उन्होंने इन Tokens को कोरोनाकाल में दान कर दिया।
- Safemoon – यदि हम बात करें Safemoon Token की तो ये मार्च 2021 में लॉन्च किया गया था जो की एक BEP 20 Token है। और इस टोकन के मालिकों ने अपने Long Term Investors को पुरस्कार देने के लिए उन निवेशकों के ऊपर 10% फीस वसूलना शुरू कर दिया जो Safemoon को जल्दी बेचकर निकल जाते थे। इस फीस में से 5% को तो Burn कर दिया जाता है था बचे 5% फीस को लंबी अवधि वाले निवेशकों को दिया जाता है। जो की एक बेहतरीन तरकीब है।
- Akita Inu – जैसे की बाजार में जापानी Dog Breed के नाम से काफी Tokens हैं। और Akita Inu भी उन्ही में से एक है। जिसे की Feb 2021 में लांच किया गया था। ये टोकन एक ERC 20 Token है जो Ethereum Blockchain के ऊपर बना हुआ है। इन्होंने भी Shiba Inu की तरह ही अपने 50% Tokens को Ethereum Founder Vitalik को बेज दिए तथा शेष 50% को Uniswap पर लॉक कर दिया। Akita Inu की कुल Supply 100 Trillion है जो Shiba Inu से काफी कम है। तथा इसकी कम्युनिटी के लोग इसे भी Dogecoin Killer के नाम से पुकारते हैं.