Russia ने फिर से शुरू की Crypto currency से Payments
जबसे रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है उसके बाद से रूस के ऊपर भरी भरकम प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिनमे से कड़े आर्थिक प्रतिबंध भी शामिल हैं। इसलिए लेनदेन की समस्या से जूझते हुए रूस ने Cryptocurrency द्वारा payments करने का फैसला किया है।
ये आश तबसे लगाई जा रही है जब रूस की सरकार ने तेल और गैस की पेमेंट्स Cryptocurrency में लेने का विचार किया।
ये बात Russian Parliament के Energy Head Pavel Zavalny ने कही थी। जिसमे उन्होंने कहा की रूस को विदेशी लेनदेन लिए बिटकॉइन का उपयोग करना चाहिए।
मगर अन्य सदस्यों ने इसके ऊपर मुद्दा उठाते हुए कहा की Crypto currency के द्वारा लेनदेन हम हमारे सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी चीन के साथ नहीं कर पाएंगे। क्योंकि चीन ने Cryptocurrency से संबंधित सभी सेवाओं के ऊपर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
तथा इसके अलावा Cryptocurrency के दामों में अस्थिरता भी एक खतरे की निशानी है। क्योंकि इसके दामों में बड़ी तेजी से गिरावट देखने को मिलती है। इसलिए ये अर्थव्यवस्था के लिए संकट पैदा कर सकती हैं।
जिसके बाद रूस की सरकार ने उन बातों पर गहन चर्चा की कौन कौन सी लेनदेन हमे Crypto से करनी चाहिए कौन सी नहीं करनी चाहिए।
इस विषय को लेकर रूस में काफी लम्बे समय से चर्चाएं चल रही हैं, किसी प्रकार से Cryptocurrnecy Bill को देश के अंदर लागू किया जाए। ये काफी अहम मुद्दा बना हुआ है। क्योंकि इस युद्ध के बाद रूस के ऊपर बहुत से वैश्विक प्रतिबंध लगे हुए हैं। जिसके बाद रूस की सरकार के सामने विदेशी लेनदेन के लिए सही विकल्प को चुन पाना काफी मुश्किल हो गया है।
ऐसी स्थिति में रूस की सरकार बिटकॉइन की सहायता लेने पर विचार कर रही है।
मगर इन सभी अटकलों के बाद रूस के वित्त मंत्रालय से खबरें निकलकर आई हैं की रूस केवल Crypto currency का इस्तेमाल छोटी लेनदेन के लिए करेगा। रूस अपने आयात और निर्यात जैसे कच्चा माल आदि की लेनदेन Cryptocurrency से नहीं करेगा।
इसलिए इन सभी बातों के ध्यान में रखते हुए देखना बड़ा दिलचस्प होगा की रूस की सरकार Crypto currency को लेकर क्या फैसला लेती है।
Read Also :