What is Crypto Lending in Hindi?
Table of Contents
भारत में बढ़ते हुए Cryptocurrency के माहौल को देखते हुए, लोग Crypto के बारे में गहराई से समझना चाहते हैं। तथा Crypto से पैसे कमाने वाले सभी तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं। इसलिए आज हम बात करेंगे “What is Crypto Lending in Hindi?” के बारे में.
इसी के साथ हम आपको बताएंगे की आप Crypto Lending se paise kaise kma skte hai?, Crypto Lending kaam kaise karti hai, Crypto Lending ke liye best platform, Crypto Lending ke fayde, Crypto Lending ke nuksan आदि।
अगर आप Crypto Lending के बारे में गहराई से समझना चाहते हैं तो आपको ये लेख बड़े ध्यान से अंत तक पढ़ना चाहिए। क्योंकि ये लेख पढ़ने के बाद आपको Crypto Lending से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए इंटरनेट पर सर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
Crypto Lending क्या होती है? What is Crypto Lending in Hindi?
अगर हम बात करें Crypto Lending की तो ये हमे ऐसी सुविधा प्रदान करते हैं जिसके द्वारा हम किसी ओर से Crypto Currencies उधार ले सकते हैं तथा Crypto Lending के द्वारा हम किसी को Crypto उधार दे भी सकते हैं। जिसके बदले में आपको निर्धारित फीस मिलेगी।
इस प्रकार किसी व्यक्ति को Crypto उधार देना तथा उसके बदले ब्याज लेना Crypto Lending कहलाता है। या यूं कहें की अपने Crypto को किसी को loan पर दे देना तथा उससे ब्याज के रूप में Passive Income कमाना ही Crypto Lending कहलाता है।
Crypto Lending की सुविधा आपको दोनों Centralized और Decentralized Exchanges के ऊपर मिलती है। मगर अलग अलग Crypto Exchanges के अलग अलग नियम और कानून हो सकते हैं। तथा ब्याज दरों में भी विभिन्नता पाई जाती है।
Crypto Lending सेवाओं के बाद Crypto Loans में काफी सरलता आई है जिसके बाद कर्ज देन और कर्ज लेने वाले को काफी आसानी हुई है। Crypto Laon की सम्पूर्ण प्रक्रिया Samart Contracts के द्वारा अपने आप ही संचालित रहती है। इसलिए आप यहां पर अपने Crypto को Hold करके Crypto Passive Income बना सकते हो।
Crypto Lending काम कैसे करता है? How Does Crypto Lending Works in Hindi?
यदि आप Crypto Lending की प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ये जानना अति आवश्यक होगा की Crypto Loan की प्रक्रिया में 3 पार्टीज होना जरुरी है जिसमे Crypto Lender , Crypto Borrower, तथा Crypto Exchanges आते हैं।
Crypto Exchanges के अंदर DEXs और CEXs दोनों शामिल हो सकते हैं। DEXs के अंदर DeFi की काफी अहम भूमिका होती है।
अगर ज्यादातर मामलों में देखा जाए तो जो व्यक्ति Crypto Loan ले रहा है उसको बदले में Security जमा करनी पड़ती है। ताकि बाद में Borrower से Loan की आपूर्ति की जा सके। मगर कुछ प्रकार के Crypto Loans ऐसे भी हैं जिनमें किसी प्रकार की सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं पड़ती।
अगर आप Crypto Passive Income कमाना चाहते हैं तो आपको अपनी Crypto currencies को Pool के अंदर लॉक करना होगा जिसमें आपको तय ब्याज मिलता रहेगा। और आप Passive Income कमाते रहेगें।
ये सारी प्रक्रिया Smart Contract के द्वारा संचालित होती है। एक बार Pool में Crypto Lock करने के बाद उन Crypto Coins को Manage करने का काम Pool Manager का है।
Crypto Lending की सेवा उन निवेशकों के लिए काफी फायदेमंद होती है जो अपने फंड्स को लंबी अवधि के लिए Hold रखते हैं। तथा जिस राशि को बार बार Trade न करते हों। ऐसे में उनको Pools में लॉक करके अच्छी राशि कमा सकते हैं।
Read Also :
Crypto Lending के क्या क्या फायदे हैं? What are the Benefits of Crypto currency Lending in Hindi?
जिस प्रकार हम आम जिंदगी में बैंको के द्वारा Loan ले सकते हैं। ठीक उसी प्रकार हम Crypto से भी Loan ले सकते हैं। तो चलिए देखते हैं Crypto Loan लेने से क्या क्या फायदे होते हैं।
- Crypto Loan का आसानी से मिलना : अगर आप Crypto Loan लेना चाहते हैं तो आप आवश्यक Security जमा कराएं तथा उसके बाद आप अपनी लिमिट के अनुसार आपको Loan मिल सकता है। इस प्रक्रिया की तुलना अगर हम परंपरागत लोन लेने से करें तो ये बेहद आसान हो गया है।
- Crypto से Passive Income कमाना हुआ आसान : इसके माध्यम से Crypto Holders अपने Crypto Coins को Pools में लॉक करके आसानी से बिना मेहनत किए Passive Income कमा सकते हैं।
- Crypto Loan पर कम ब्याज दरें होना: अगर हम बात करें Crypto Loan की तो इनकी ब्याज दरें Personal Loan से कम होती हैं। आपको यहां पर 8-10% के ब्याज पर Loan मिल जायेगा।
- Credit History की आवश्यकता ना होना: अगर आप DeFi या अन्य Crypto Lending Platform का उपयोग कर रहे हैं तो आपको यहां पर लोन के लिए किसी Credit History Record की आवश्यकता नहीं पड़ती। यहां पर आप खराब क्रेडिट हिस्ट्री होने के बावजूद भी Loan ले सकते हो।
- जल्दी से फंड्स मिलना : Crypto Lending Platform के ऊपर यदि आपका Loan Approve हो जाता है तो आपको लोन की राशि मिलने में अधिक समय नहीं लगता। यहां पर आपको तुरंत धन राशि प्राप्त होती है।
- Smart Contract पर आधारित है: यहां पर लोन लेने की सारी प्रक्रियाएं Smart Contract के ऊपर होती हैं। तथा Lending और Borrowing दोनों ही प्रक्रियाएं स्वत होती रहती हैं। जो इस पूरी प्रणाली को बेहद सरल बनाता है।
Crypto Lending के नुकसान क्या हैं? What are the Disadvantages of Crypto Lending in Hindi?
- Corrupt Smart Contract : Crypto Lending की प्रक्रिया Smart Contract पर चलने के कारण आपको समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है क्योंकि अगर Smart Contract लिखते समय कोई गलती हुई हो तो आप काफी परेशानी में पड़ सकते हैं।
- ब्याज दरें सुरक्षित न होना : अगर आप यहां पर अपने Crypto को Lending पर देते हैं। उस वक्त अगर किसी Cryptocurrency के मूल्य एकदम से नीचे गिर जाते हैं जिससे कोई एक्सचेंज बर्बाद हो जाता है तो उस स्तिथि में आपका पैसा डूब भी सकता है।
- Limited Crypto Coins के ऊपर लोन मिलना: अलग अलग Crypto Exchanges के ऊपर अलग अलग Coins पर Lending करने के मौके मिलते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपको Lending के लिए सभी Currencies उपलब्ध नहीं हैं। कुछ लिमिटेड क्रिप्टो में ही आप इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
Crypto Lending करने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? Things to Know Before Crypto Lending in Hindi
- अगर आप अपने Crypto Coins को Lending पर लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान अवश्य रखें की आप जिसके भरोसे ये Coins दे रहें हैं उसके ऊपर आपको पूरा विश्वास हो। क्योंकि बहुत से मामलों में देखा गया है की कोई Crypto Exchange बर्बाद हो जाता है, कोई hack हो जाता है। तो ऐसे स्तिथि में आपका पैसा पूरी तरह से डूब सकता है।
- आपको क्रिप्रो Lending करने से पहले उस Exchange की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए क्योंकि कोई नया एक्सचेंज आपके साथ धोखा कर सकता है। इसलिए किसी पुराने और भरोसेमंद Crypto Exchange में ही निवेश करें।
- यहां पर आपको Crypto Lending में हिस्सा लेने से पहले उस Loan के नियम और शर्तों को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए। क्योंकि बाद में इसके कारण समस्या हो सकती है। इसलिए इन्हे पहले ही अपनी जानकारी में रखें।