What is BNB Coin in Hindi?
Table of Contents
सबसे पहले तो हम आपका यहां आने पर स्वागत करते हैं। आज हम Crypto से संबंधित एक और नई जानकारी लेकर आ रहे हैं, तो इस लेख हम आपको What is BNB Coin in Hindi? के बारे में बताएंगे।
यदि BNB से जुड़े कुछ अन्य सवाल आप के मन में हों जैसे की What is Binance Coin in Hindi, BNB Coin uses in Hindi, Future of BNB in Hindi आदि। तो आप एकदम सही वेबसाइट पर आए हैं। इसलिए अपनी जानकारी को और बेहतर करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
BNB क्या है? What is BNB in Hindi?
अगर हम बात करें BNB की तो ये Binance का नेटिव टोकन ( मूल टोकन ) है। जो Binance के द्वारा वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था। Binance के नेटिव टोकन बनने से पहले ये एक ERC-20 Token था।
इसे सबसे पहले ICO के माध्यम से लॉन्च किया गया था। और ये ICO के इवेंट्स 26th जून से 3rd जुलाई तक चले थे। BNB की लॉन्चिंग Binance से मात्र 11 दिन पहले हुई थी। और लॉन्चिंग के वक्त इसकी कुल सप्लाई 200 मिलियन BNB थी।
ICO के द्वारा लॉन्च होने के कारण इसके Coins कई हिस्सेदारों में बटें हुए हैं। जो की इस प्रकार से हैं:-
- Founders Team – 40% 80 मिलियन BNB
- Angel Investors – 10% 20 मिलियन BNB
- For Public Sale – 50% 100 मिलियन BNB
100 मिलियन BNB केवल 15 Cent के मूल्य पर बिके थे। जिसने $15 मिलियन की राशि जुटाई थी।
अगर सामान्य भाषा में हम BNB को समझे तो ये एक ऐसी Cryptocurrency है जो Binance Exchange के ऊपर ट्रेडिंग और ट्रेडिंग फीस के लिए उपयोग की जाती है। क्योंकि BNB में ट्रेडिंग फीस देने से आपको कुछ डिस्काउंट मिलता है।
इसके साथ आपको इस बात का भी पता होना चाहिए की Binance Exchange दुनिया का सबसे बड़ा Crypto Exchange है।
ये भी पढे:
- ERC-20 Token क्या है ? What is ERC-20 Token in Hindi?
- ICO क्या होता है? What is ICO in Hindi ?
- Binance Smart Chain क्या है? What is Binance Smart Chain in Hindi?
BNB के उपयोग – Uses of BNB in Hindi
वर्तमान समय में जैसे जैसे Crypto World विकसित हो रहा है वैसे ही Binance Coin भी काफी सेवाएं प्रदान कर रहा है। जिनमें से कुछ मुख्य हैं जो इस प्रकार से हैं
- ट्रेडिंग फीस ( Trading Fees ) – BNB Coin के द्वारा हम ट्रांजेक्शन की फीस भर सकते हैं और ऐसा करने से यूजर्स को कुछ प्रतिशत छूट भी मिलती है। जो एक ट्रेडर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- ट्रेडिंग ( Trading ) – इस Coin को आप हर एक Crypto Exchange के ऊपर ट्रेड कर सकते हो। और आप लंबे समय के लिए निवेश भी कर सकते हैं।
- बुकिंग ( Booking ) – BNB के द्वारा आप Hotels और Flights भी बुक कर सकते हैं। मगर ये सेवाएं कुछ ही वेबसाइट्स देती हैं।
- निवेश ( Investment ) – कुछ ऐसे भी प्लेटफॉर्म हैं जो आपको Stocks में भी निवेश करने की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य एसेट्स में भी निवेश कर सकते हैं। जो की यूजर्स के लिए काफी फ्रेंडली माहौल बनाता है।
- क्रेडिट कार्ड पेमेंट ( Credit Card Payment ) – आप कुछ चयनित वेबसाइट के द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड बिल्स भी भर सकते हैं। जो की Crypto के लिए काफी बड़ी बात है।
- लोन ( Loan ) – कुछ प्लेटफॉर्म ऐसे भी हैं जिनके ऊपर आप BNB के द्वारा लोन भी ले सकते हैं और उसकी क़िस्त भी भर सकते हैं।
- ट्रांसफर ( Transfer ) – इसके द्वारा आप अपने दोस्तों को या रिश्तेदारों के पास कुछ गिफ्ट भिजवा सकते हैं या Coins को ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
- दान ( Donation ) – BNB Coins के द्वारा आप Binance Charity में दान भी कर सकते हैं। जो किसी इंसान के जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए अगर आप दान करने योग्य हैं तो अपनी इच्छा अनुसार दान अवश्य करें।
ये भी पढे:
- Smart Contract क्या हैं? What is Smart Contract in Hindi?
- Blockchain Technology क्या है | What is Blockchain Technology in Hindi?
- Share Market क्या है? What is Share Market in Hindi?
BNB Coin Burning क्या है? What is BNB Coin Burning in Hindi ?
जैसा की Binance ने अपने Whitepaper में दिखाया है की Binance हर तिमाही अपने मुनाफे के 20% हिस्से से BNB Coin खरीदेगा और उन्हें Burn कर देगा। और ये प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक की Binance अपने BNB Coins की Total supply 100 मिलियन रह जाए। ऐसा करने से BNB Coin की लोकप्रियता और प्रतिष्ठा दोनो बढ़ती हैं। जिससे की वर्तमान निवेशकों को भविष्य में काफी अच्छे रिटर्न मिल सकें।
ये भी पढे: