What is ICO in Hindi?
Table of Contents
हमारे देश में पिछले कुछ महीनों से Cryptocurrency market काफी लोकप्रिय हुआ है। जिससे की ऐसे बहुत से इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स हैं जो इस मार्केट में नए आए हैं। नए होने के कारण उन्हें इसके बारे में काफी कम जानकारी होती है। तो इसलिए आज के इस लेख में Cryptocurrency से संबंधित What is ICO in Hindi की जानकारी प्रदान करेंगे।
इसके अलावा आपके मन में ICO से संबंधित कुछ अन्य सवाल भी होंगे जैसे की ICO kya hota hai, ICO se paise kaise kamaye, ICO kaise kharide, ICO ke fayde kya hai, ICO kaise kaam krta hai, Risks of ICO in Hindi,What is the Full form of ICO in Hindi.
अगर आप इन सभी सवालों के जवाब बिल्कुल आसान भाषा में समझना चाहते हैं तो आपको ये लेख अंत तक अवश्य ही पढ़ना चाहिए।
What is the Full form of ICO in Hindi?
अगर हम बात करें ICO की फुल फॉर्म की तो इसे Initial Coin Offering के नाम से जानते हैं। और हिंदी में इसे हम आरंभिक सिक्का ऑफरिंग कहते हैं।
ICO क्या होता है? What is ICO in Hindi ?
ICO ( Initial Coin Offering in Hindi ) Cryptocurrency की दुनिया में एक ऐसा तरीका होता है जिसमें कोई टीम अपने Crypto Projects के लिए धन जुटाना चाहती हो तो वह निवेशकों से धन जुटा सकती है।
ICO के अंदर टीम Blockchain Technology पर आधारित एक Token बनाती है और जो निवेशक शुरुवात में उनको आर्थिक सहायता करते हैं उन्हें बदले में वो Tokens दे देती है।
इसे हम Crowd Funding के नाम से भी जानते हैं। जो निवेशक इससे Tokens प्राप्त करते हैं उन्हें वो जब मन चाहे उपयोग कर सकते हैं। इसमें वो या तो Tokens उसी वक्त बेच सकते हैं या आने वाले भविष्य में बेच सकते हैं।
इसके बदले में Crypto Project की टीम को पैसा मिलता है ताकि वो अपने Projects को अच्छे से विकसित कर सके।
ये भी पढे :
- Blockchain Technology क्या है | What is Blockchain Technology in Hindi?
- Top Crypto Projects of Metaverse in Hindi
ICO कैसे काम करता है? Working of ICO in Hindi?
Cryptocurrency की दुनिया में जब कोई भी कम्पनी नई आती है या कोई नया Crypto Project आता है तो उसे अपने प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए पैसों की आवश्यकता होगी, और ये लोग ICO के द्वारा Crowd Funding से पैसे जुटाते हैं।
जिस वक्त कोई कंपनी ICO से पैसा जुटाने बाजार में आती है तो उसे सबसे पहले अपने Crypto Project का Whitepaper पब्लिक करना होगा।
उस Whitepaper के अंदर वो कंपनी अपने प्रोजेक्ट से संबंधित सभी जानकारियां जनता के सामने रखता है। उसमें उस कंपनी को सब कुछ दिखाना होता है की उस प्रॉजेक्ट में कितने पैसे लगेगें, वह प्रोजेक्ट कैसे काम करेगा, प्रॉजेक्ट का क्या फायदा होगा, कंपनी अपने प्रॉजेक्ट को कब लॉन्च करेगी, कुल कितने Tokens होंगे आदि।
इन सब बातों के पता होने से उस प्रॉजेक्ट में निवेशकों को पैसा लगाने में आसानी होती है।
इसमें एक बार निवेशक पैसा लगाता है उसके बाद उसे बदले में Tokens दिए जाते हैं। उन Tokens को वह जब चाहे बेच सकता है। अगर वह चाहे तो उन्हे तुरंत या भविष्य में बेच सकता है। मगर किसी अच्छे प्रोजेक्ट में पैसे लगाए हैं तो उन Tokens को भविष्य में बेचना ही लाभदायक होगा।
अगर हम बात करें की ये Tokens कैसे बनते हैं? तो ये मामला इतना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है क्योंकि इसमें आपको कोई अलग से कोड लिखने की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए अगर आपको अपना टोकन बनाना है तो आप Ethereum Blockchain का इस्तेमाल कर ERC-20 के ऊपर अपना टोकन या एप्लीकेशन बना सकते हैं।
ये भी पढे :
ICO में जोखिम – Risks Behind an ICO in Hindi?
इस बात में कोई दोराहा नही है की कोई भी नया टोकन आपको काफी बड़े रिटर्न्स दे सकता है। मगर इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए की हर एक नया टोकन आपको अच्छा रिटर्न्स नही दे सकता है।
अगर आप Cryptocurrency में ICO या किसी अन्य प्रकार से निवेश करते हैं तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है की आपको उससे रिटर्न्स मिलेंगे।
इसलिए ये पता लगा पाना की कौनसा प्रोजेक्ट अच्छा है, ये काफी मुश्किल है। तो इसके उपाय के लिए बड़े निवेशक काफी गहरा रिसर्च करते हैं। ताकि उन्हें उस टोकन का अच्छे से पता लग सके जिसमें उन्हें पैसे लगाने हैं।
तो बड़े निवेशक अच्छे टोकन का पता लगाने के लिए निम्न बातों को ध्यान में रखते हैं –
- क्या वह प्रोजेक्ट Crypto Market में कुछ बड़ा बदलाव ला सकता है?
- ये प्रोजेक्ट कौन कौन सी समस्याओं का समाधान करता है?
- टोकन की कुल सप्लाई कितनी है?
- क्या उस प्रॉजेक्ट की टीम प्रतिष्ठित है?
- क्या उस टीम के सदस्यों के पास उतनी योग्यता है की वो उस प्रॉजेक्ट को उपयोग में ला सकें?
- क्या उस प्रॉजेक्ट को ब्लॉकचेन तकनीक की आवश्यकता है? या वह इसके बिना भी हो सकता है?
इसलिए आपको Cryptocurrency में निवेश करने से पहले एक बात ध्यान में रखनी चाहिए की आप यहां उतना ही पैसा लगाए जो आप खोने के लिए तैयार हों। क्योंकि यह मार्केट काफी परिवर्तनशील ( Volatile ) है।
अंतिम विचार
सन 2014 में जब Ethereum ने ICO के द्वारा अच्छी खासी फंडिंग जुटाई थी। उसके बाद काफी संस्थाओं ने फंडिंग जुटाने की कोशिश की जो काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स विकसित कर रहे हैं।
मगर इनके अंदर निवेशकों को सावधान रहने की आवश्यकता होती है। क्योंकि Cryptocurrency में निवेश करना बहुत ही जोखिम भरा होता है। इसमें रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है।
ये ICO भी बहुत जोखिम वाले होते हैं, क्योंकि इनके द्वारा शुरू किया गया प्रोजेक्ट असफल भी हो सकता है। ऐसा होने पर आपके सारे पैसे डूब सकते हैं। इसलिए Crypto Market में निवेश करने से पहले कोई वित्तीय सलाह या अपना खुद का रिसर्च जरूर करें।