वर्तमान समय में Crypto Currency की बढ़ती हुई लोकप्रियता के बीच हाल ही के दिनों में Facebook ने भी अपनी कंपनी का नाम बदल कर Meta रख दिया है जिसके बाद Cryptocurrency में जो Coins and Tokens Metaverse Projects से जुड़े हुए हैं उनमें हमे काफी अच्छा खासा उछाल देखने को मिला है।
और उन्ही में से एक है SAND Token,अगर आपके मन में SAND Token से संबंधित कुछ सवाल हैं जैसे की SAND Token Kya hai, Sand Token Uses in Hindi, Sandbox explained in Hindi, Sandbox fundamental analysis in Hindi, आदि के बारे में हम आपको पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इसीलिए आप इस लेख को पूरा पढ़े और कुछ सवाल हों तो हमसे पूछे।
What is The Sandbox ( SAND ) Token in Hindi?
Table of Contents
The Sandbox एक Play to earn game है जो की ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह टोकन DeFi, NFTs और 3D Metaverse से भी जुड़ा हुआ है। और SAND इसका Native Token है। Sandbox के ऊपर सभी प्रकार की लेनदेन SAND Token के द्वारा होती हैं।
Sandbox अपनी Virtual दुनिया के मंच पर खिलाड़ियों को अपने हिसाब से गेम्स बनाने के साथ साथ डिजिटल संपति भी बना सकते हैं जो की आप बिल्कुल मुफ्त में बना सकते हैं। ये काम आप बिना कुछ ज्यादा कोडिंग की जानकारी के कर सकते हैं क्योंकि Sandbox आपको डिजाइनिंग टूल्स मुफ्त में देता है।
Sandbox की play to earn Blockchain game खिलाड़ियों को NFTs का उपयोग कर Ethereum blockchain के ऊपर Virtual दुनिया बना सकते हैं। इसी के साथ आप अपनी पसंद के डिजाइन तथा अवतार बना सकते हैं। Sandbox Token 2020 में रिलीज हुआ था जो की बहुत ही जल्दी प्रसिद्ध हुआ है। यह टोकन Axie Infinity और Decentraland के टक्कर का टोकन बन चुका है। SAND Token इतना पॉपुलर हुआ की Nov,2021 में The Sandbox ने 93 मिलियन डॉलर्स की फंडिंग प्राप्त हुई। जो की Softbank नामक एक जापानी मोबाइल कंपनी है।इसके अलावा इसके कुछ अन्य और भी पार्टनर्स हैं जो की इस प्रकार हैं।
- Atari, a gaming Company
- The Walking Dead
- Hip Hop star snoop Dogg
- CryptoKotties
ये भी पढे: ERC-20 Token क्या है ? What is ERC-20 Token in Hindi?
The Sandbox काम कैसे करती है? Sandbox Working in Hindi.
The Sandbox एक तेजी से बढ़ता हुआ Virtual World है जो की इसके यूजर्स के द्वारा ही बनाया जाता है। क्योंकि इसके ऊपर खिलाड़ी अपनी NFTs, Avtars,Virtual Goods, and games आदि बना सकते हैं। ये सभी आप VoxEdit Software की सहायता से बना सकते हैं।
इसमें आप केवल ये Virtual Goods तथा NFTs ही नहीं बना सकते बल्कि इसके साथ आप इन Virtual Goods and NFTs को बेचकर पैसे भी कमा सकते हैं। जिनकी लेनदेन SAND Token के द्वारा होगी।
VoxEdit क्या है? What is VoxEdit in Hindi?
अगर हम बात करें की VoxEdit क्या होता है? तो हम आपको बता दें की यह एक आसान सा सॉफ्टवेयर है जो की खिलाड़ियों व कलाकारों को अपनी NFTs बनाने के काम आता है। इस सॉफ्टवेयर के अंदर Voxels होते हैं जो की square 3D pixels के आकार के होते हैं, इसीलिए ये VoxEdit के ऊपर अलग अलग डिजाइन में बदले जा सकते हैं।
VoxEdit software के द्वारा विभिन्न प्रकार के अवतार बना सकता है जैसे की कपड़े, हथियार, पशु और पक्षी, जरूरत वाली चीजे, टूल्स, वातावरण, गेमिंग टूल्स इत्यादि। ये सभी आप The Sandbox का उपयोग कर बना सकते हैं। और इन सभी वर्चुअल चीजों को आप The Sandbox के मार्केटप्लेस में NFTs के रूप में खरीद बेच सकते हैं। जिससे की आप अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार VoxEdit Software आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढे: Crypto Bear Market में क्या करें? How to Survive in Crypto Bear Market in Hindi?
Game Maker क्या है? What is Game Maker in Hindi?
Game Maker की बात करें तो, इसके द्वारा आप 3D Games बनाने के साथ साथ उसकी टेस्टिंग भी कर सकते हैं। ये सभी आप Sandbox Metaverse के प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं। इसके द्वारा आप बिल्कुल आसान तरीके से डिजाइजिंग कर सकते हैं क्योंकि इसमें आपको कोडिंग की जानकारी की कोई आवश्यकता नहीं होती है।
Game Maker के द्वारा आप विभिन्न प्रकार की चीजों के डिजाइन के साथ साथ अलग अलग जगह पर रख सकते हैं। जैसे की VoxEdit से बनाई हुई NFTs को आप Environment में कहीं पर रख सकते हैं,जिसे की हम LAND के नाम से जानते हैं।
The Sandbox के ऊपर आप जमीन खरीद सकते हैं, दुकान या कोई पूरी बिल्डिंग भी खरीद सकते हैं, जो की आप वर्चुअल मीटिंग्स तथा Metaverse की दुनिया में होने वाली चीजों के लिए उपयोग कर सकते हैं।
क्योंकि Metaverse में सबकुछ Virtually होने वाला है। इसलिए Virtual LAND की काफी डिमांड होने वाली है।
ये भी पढे: 2030 तक दुबई देगा मेटावर्स में 42000 नौकरियां | Dubai Gives 42000 Jobs in Metaverse Hindi
What is The Sandbox Marketplace in Hindi?
अप्रैल 2021 में यह लांच हुआ था। The Sandbox एक NFTs marketplace है जहां पर Gaming Assets की ट्रेडिंग होती है। ये ट्रेडिंग The Sandbox के native Token SAND के द्वारा होती है। इन assets के द्वारा आप Game Maker की सहायता से LAND ले सकते हैं और वह पर Game बना सकते हैं। इसके अलावा ये NFTs के रूप में आप कोई संस्था,बिल्डिंग, कपड़े और भी बहुत सारी चीजे आप The Sandbox के ऊपर बना सकते हैं। और ये सभी Sandbox के ऊपर उपयोग की जाती हैं। SAND के अलावा The Sandbox अपने ecosystem में LAND तथा Assets Token भी प्रयोग करता है।
ये भी पढे: ApeCoin क्या है? What is ApeCoin in Hindi?
SAND Token क्या है? What is SAND Token in Hindi?
अगर हम बात करें SAND Token की तो ये The Sandbox का Native Token है। जो की Ethereum Blockchain के ऊपर बना हुआ ERC-20 Token है।
अगर देखा जाए इसकी कुल सप्लाई के बारे में तो 3 बिलियन SAND की है। अगर इसके उपयोग की बात करें तो The Sandbox में हर एक लेनदेन में SAND Token का उपयोग होता है।
यदि आप कोई गेम खेलते हैं या बनाते हैं तथा कोई भी अवतार बनाते हैं। तो भी आपको SAND Token का प्रयोग करना होगा। इसके अलावा यहां पर LANDs खरीदने हों या ASSETS की ट्रेडिंग करनी हो तो भी आपको SAND Token का इस्तेमाल करना होगा।
इसके अलावा आप SAND Token को Staking पर लगा कर भी पैसे कमा सकते हैं।
ये भी पढे: DAO क्या है? What is DAO in Hindi?
LAND क्या है? What is LAND in Hindi?
The Sandbox के प्लेटफॉर्म पर LAND एक डिजिटल रियल स्टेट का काम करती है। और यह एक Ethereum Blockchain पर बना ERC – 721 Token है। यहां पर खिलाड़ी LANDSs खरीद सकते हैं तथा Assets के साथ Game Maker का उपयोग कर अपने हिसाब से game बना सकते हैं।
LANDs खिलाड़ियों को उनके games से पैसे भी कमाने
की Permission देता है। इसके द्वारा आप पैसे इस प्रकार कमा सकते हैं जैसे की आपने The Sandbox के ऊपर कोई डिजिटल जमीन खरीद रखी है। तो उसके उपर कोई आता है या आपके गेम कों कोई खेलता है तो आप उससे पैसे ले सकते हैं जो की आप SANDs के रूप में अर्जित करेंगे।
अगर The Sandbox में कुल LANDs की बात करें तो इसकी कुल संख्या है 166,464 LANDs. इन LANDs को आप केवल SAND तथा Ether के द्वारा ही खरीद सकते हो।
ये भी पढे: BNB क्या है? What is BNB in Hindi?
ASSETS क्या हैं? What is ASSETS in Hindi?
ये यूजर्स के द्वारा बनाई हुई NFTs होती हैं। जो की Voxel Assets के नाम से जानी जाती हैं, ये assets VoxEdit की सहायता से बनाई जाती हैं। इन्ही Voxel Assets को फिर The Sandbox मार्केट प्लेस पर अपलोड किया जाता है तथा NFTs में बदल कर इस आप सेल पर लगा सकते हैं।
ASSETS कौन कौन सी हैं? Types of Assets in Hindi?
- बिल्डिंग
- चलते फिरते पशु
- कार
- अवतार
- कपड़े
- हथियार
- बनाए हुए गेम्स
ये भी पढे: What is Shiba Inu in Hindi?